Bollywood: एक्ट्रेस श्रीदेवी की अस्थ्यिों को रामेश्वरम में किया गया विसर्जित!

चेन्नई: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की अस्थियां बोनी कपूर ने रामेश्वरम में विसर्जित कर दी है। कुछ देर पहले ही विसर्जन की तस्वीर सामने आई हैं जिसमें बोनी अपनी दोनों बेटियों के साथ दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही दो अन्य लोग दिखाई दिए।
बोनी कपूर श्रीदेवी की अस्थियां स्पेशल एयरक्राफ्ट में लेकर चेन्नई पहुंचे थे।

विसर्जन के लिए बोनी कपूर अपने परिवार के साथ शनिवार को रामेश्वरम के लिए रवाना हुए थे। रामेश्वरम में पूरे रीति.रिवाज के साथ समंदर में अस्थियों को प्रवाहित किया गया। 54 साल की श्रीदेवी का जन्म तमिलनाडु में हुआ थाए शायद इसीलिए रामेश्वरम में उनकी अस्थियां विसर्जित की गईं।

आपको बता देंए श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के लिए तमिलनाडु से पंडित बुलाए गए थे। श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई में हुआ था। पार्थिव शरीर को भारत लाने में देरी हुई जिसकी वजह से मुंबई में अंतिम संस्कार 28 फरवरी को किया गया।

अंतिम संस्कार से पहले श्रीदेवी की अंतिम यात्रा सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब से निकाली गई जो कि विले पार्ले के श्मशान भूमि पर आकर खत्म हुई।

श्रीदेवी को सफेद रंग बहुत पसंद था इसलिए सफेद फूलों से सजे खुले वाहन पर उनकी अंतिम यात्रा निकली। श्रीदेवी की मौत की वजह पहले कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा था लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पानी में डूबना बताई गई।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com