Bollywood: क्या तय होगी रणवीर और दीपिका की शादी,चर्चाएं तेज?

मुम्बई: बालीवुड की हॉट एक्ट्रेस में शुमार दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह की शादी की खबरें काफी वक्त से आ रही हैं। दोनों पिछले कई सालों से डेट कर रहे हैं लेकिन कभी भी किसी ने न तो अपने अफेयर पर खुलकर बात की और अब न ही शादी की खबरों पर। अब जो खबर आई है उसके मुताबिक दीपिका और रणवीर की शादी की डेट फिक्स हो गई है।

फिल्मफेयर के अनुसार दीपिका और रणवीर इस साल 19 नवंबर को शादी कर सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि दीपिका और रणवीर के पैरंट्स ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब अगर ये खबरें सही हैंए तो फिर अब देखना यह है कि दीपिका और रणवीर अपनी शादी की ऑफिशल अनाउंसमेंट कब करेंगे।

इस साल मार्च में खबर आई थी कि रणवीर और दीपिका डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं और यहां तक कहा गया कि शादी में साउथ इंडियन रीति-रिवाजों के साथ ही पंजाबी शादी की रस्में भी निभाई जाएंगी।

दीपिका और रणवीर एक-दूसरे को बेहद पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के बीच प्यार साफ नजर आता है। दीपिका ने भी हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रणवीर की जमकर तारीफ की और कहा था कि रणवीर एक एनर्जी से भरपूर इंसान होने के अलावा भी बहुत कुछ हैं।

वह न केवल एक अच्छे इंसान हैं बल्कि उनका काफी बड़ा दिल है। कुछ ऐसा ही हाल रणवीर का भी है। वह अक्सर दीपिका की फोटोज पर अपना इजहार-ए-दिल बयां करते रहते हैं। फिल्म की बात करें तो जहां दीपिका शाहरुख खान स्टारर जीरो में नजर आएंगीए वहीं रणवीर इन दिनों सिंबा की तैयारियों में व्यस्त हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com