‘​वीरे​ दी​ वेडिंग​’ की तीसरे हफ्ते की कमाई बढ़िया चल रही है। संडे को खत्म हुए वीकेंड तक इसने 80.23 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।Box Office : 'वीरे दी वेडिंग' ले रही 'रेस 3' से पंगा, अभी भी कमाई करोड़ों में

वीकेंड के तीन दिनों में इस वयस्क फिल्म ने 3.10 करोड़ रुपए कमाए थे। अच्छा यह है कि इस हफ्ते ‘रेस 3’ लगने का इस पर कोई असर नहीं हुआ है। ‘रेस’ के रहते करीना स्टारर की कमाई करोड़ों में रही।

वैसे अभी तक की कमाई के बारे में किसी ने कल्पना नहीं की थी। फिल्म जबरदस्त लोकप्रिय हुई है। बोल्ड कंटेट के बावजूद इसे खूब देखा जा रहा है।

लड़कियों के झुंड इसे देखने आ रहे हैं और फिल्म का खासा मजा भी ले रहे हैं। फिल्म माहौल बनाने में सफल हुई है और जिन लोगों के लिए यह फिल्म बनाई गई है वो इसे देखने पहुंच रहे हैं। बता दें कि इसे 2177 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। विदेश में इसे 470 स्क्रीन्स मिले थे।

समीक्षाओं में फिल्म को मिले-जुले रिएक्शन हासिल हुए हैं। कुछ जगह पर इसकी तारीफ है तो कुछ इसे कमजोर बता रहे हैं। एेसे में लोग मुंह-जबानी पर ज्यादा भरोसा करेंगे।

इसकी स्टारकास्ट में करीना कपूर खान, सोनम कपूर, ​स्वरा भास्कर और शिखा ​तलसानिया​ शामिल हैं। करीना कपूर ख़ान ‘वीरे दी वेडिंग’ फ़िल्म से कमबैक कर रही हैं। अनिल कपूर प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म शादी की ही कहानी सुनाती है। पांच-छह गालियां तो ट्रेलर में ही थी और अब पूरी फिल्म इससे भरी है। सभी हीरोइन कई बोल्ड मसलों पर बात करती यहां दिख जाएंगी।

बेटे तैमूर के जन्म के बाद करीना की यह पहली फ़िल्म है। करीना आखिरी बार ‘उड़ता पंजाब’ में नज़र आई थीं। दो साल बाद वे बड़े परदे पर आई हैं। इस फ़िल्म से सोनम कपूर की बहन रिया कपूर भी निर्माता के रूप में जुड़ी हुई हैं। एकता कपूर भी बतौर निर्माता इसका हिस्सा हैं।