जब बात हो खेल या लीगों की तो काॅमनवेल्थ को भला कैसे भूला जा सकता है। बता दें कि आपको जानकर हैरानी होगी कि महाभारत के गदाधारी भीम ने काॅमनवेल्थ में पदक जीता था। दरअसल पुरानी वाली महाभारत में जिन्होंने भीम का किरदार निभाया है उन्होंने काॅमनवेल्थ गेम्स में पदक भी जीता था।
वे खेलकूद में काफी आगे रहते थे। बता दें कि उनके जमाने के खिलाड़ी मिल्खा सिंह पर फिल्म बन चुकी है। हालांकि इनके जीवन पर अब तक कोई फिल्म नहीं बनी। इन्होंने खेल को अपना प्रोफेशन चुना और बाद में अभिनय की ओर रुख किया। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में व इनके पदक जीतने के सफर के बारे में।
भीम का किरदार निभाने वाले एक्टर ने जीता गोल्ड
बीआर चोपड़ा की पुरानी महाभारत आज भी टीवी पर आती है तो लोग टीवी के आगे से नहीं हिलते हैं। वो महाभारत आखिर कोई कैसे भूल सकता है। 90 के दशक की उस महाभारत की बात ही अलग है। उसके बाद कई महाभारत आई पर वो छाप लोगों के दिलों पर नहीं छोड़ पाई। उस महाभारत में हर किरदार चुन–चुन कर लाया गया था। उन्हीं में से एक किरदार भीम का भी था। इस किरदार को निभाने वाले एक्टर का नाम प्रवीण कुमार सोबती था।
ये भी पढ़ें- रांची से शिफ्ट होंगे धोनी, आलीशान नए घर की फोटो आई सामने
ये भी पढ़ें- बड़े-बड़े छक्के लगाने में माहिर थे सिद्धार्थ शुक्ला, बैटिंग का विडियो हुआ वायरल
ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व भी किया
प्रवीण ने भीम का किरदार निभाने से पहले भी कई अपना नाम खेलकूद में रोशन किया था। बता दें कि उनके रोल को काफी सराहना मिली थी। वे हमेशा भीम के रूप में याद किए जाएंगे। वो रोल अपने आप में अमर हो गया है। हालांकि प्रवीण ने एक्टिंग को बतौर ऑप्शन भी चुना था। उनका पहला ऑप्शन हमेशा से ही खेल रहा है। उन्होंने एशियाई व काॅमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए पदक जीते हैं। वे दो बार ओलंपिक में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वे एक एथलीट थे और उन्होंने हाॅन्गकाॅन्ग में 1960 में अपने खेल से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। उन्होंने हैमर व डिस्कस थ्रो में अपना जादू बिखेरा और स्वर्ण पदक देश के नाम किया। उन्होंने 1966 में काॅमनवेल्थ में भी रजत पदक जीता था।
ऋषभ वर्मा
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features