रांची से शिफ्ट होंगे धोनी, आलीशान नए घर की फोटो आई सामने

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अक्सर  किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। वे बीते साल रिटायर हो गए थे फिर भी वे चर्चा का विषय बने रहते हैं। कभी अपनी बेटी की क्यूट वीडियोज को लेकर तो कभी अपनी वाइफ के साथ अपनी केमिस्ट्री को लेकर। बता दें कि एक बार फिर धोनी चर्चा में आ गए हैं पर अपनी निजी लाइफ या मैदान पर प्रदर्शन को लेकर नहीं बल्कि अपने घर को लेकर। जी हां दोस्तों  रिपोर्ट्स की मानें तो धोनी रांची से शिफ्ट हो रहे हैं। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला और जानेंगे वे कहां शिफ्ट हो रहे हैं।

रांची से मुंबई शिफ्ट हो रहे धोनी

धोनी भारतीय क्रिकेट फैंस के दिल की धड़कन हैं। वे सांस भी लेते हैं तो फैंस उसकी खबर रखना चाहते हैं। ऐसे में जब वे रांची से शिफ्ट हो रहे हैं तो फैंस भला इस बात में इंटरेस्ट क्यों नहीं लेंगे। दरअसल धोनी ने मुंबई में एक घर खरीदा है। बता दें कि धोनी के मुंबई वाले घर की तस्वीर उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। धोनी ने पिंपरी चिंचवड में अपना नया घर खरीदा है। उनका घर रावेत के एस्टाडो प्रेसिडेंशियल सोसाइटी में बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- बड़े-बड़े छक्के लगाने में माहिर थे सिद्धार्थ शुक्ला, बैटिंग का विडियो हुआ वायरल

ये भी पढ़ें- भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया में दुर्गति, छोटे से कमरे में बंद हैं खिलाड़ी

मुंबई में घर के कंस्ट्रक्शन वर्क की तस्वीर दिखाई

मालूम हो कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पूरे करियर में भारतीय टीम को दो बार वर्ल्ड कप जिताया है। रांची में उनका एक फार्म हाउस है। वे अपने फार्म हाउस में ही इस वक्त परिवार के साथ में रह रहे हैं। बता दें कि उनके फार्म हाउस का नाम कैलाशपति है। उनका रांची में जो फार्म हाउस है वो सात एकड़ में फैला हुआ बताया जाता है। हालांकि इस वक्त धोनी के मुंबई वाले घर का कंस्ट्रक्शन वर्क तेजी पर है। इस बात से साफ है कि वे जल्द ही रांची से मुंबई में शिफ्ट होने वाले हैं। फिलहाल वे अपने रांची के फार्म हाउस में ही परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। धोनी के फार्म हाउस में स्वीमिंग पूल, इंडोर स्टेडियम और जिम की सुविधा भी है।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com