OLYMPUS DIGITAL CAMERA

बरसात नहीं गर्मी में होती है इसकी खेती, कैसे कमाएंगे लाखों

कोरोना काल में लोगों ने तमाम तरह के बिजनेस शुरू किए हैं। नए तरह के बिजनेस में लोग हाथ आजमा रहे हैं। खेती बाड़ी भी कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को तमाम नए तरह के बिजनेस आइडिया से रूबरू कराया जा रहा है। इसी के तहत खेती करने वालों के लिए खजूर की खेती का विकल्प आया है। एक कहावत है कि आसमान से गिरे तो खजूर पर अटके। यानी आसमान से गिरने पर भी आकर खजूर पर अटक गए लेकिन भला कुछ नहीं हुआ। नुकसान भरे सालों में कुछ फायदा इस खेती से हो सकता है। इस कहावत को खजूर के व्यापार से होने वाले लाभ से भी आंका जा सकता है। आइए जानते हैं।

OLYMPUS DIGITAL CAMERA

कैसे कर सकते हैं कमाई
खूजर का पेड़ तो वैसे काफी मुश्किल हालात में पैदा होता है लेकिन यह अन्य जगह पर भी उगाया जा सकता है। उत्तर प्रदेश समेत कई अन्य प्रदेशों में भी आपको खजूर के पेड़ दिख जाएंगे। इसके अलावा आप रेलवे लाइन के किनारे भी खजूर के पेड़ देख सकते हैं। ऐसे में आप चाहें तो खजूर की खेती करने से काफी कमा सकते हैं। आप हर पेड़ से काफी कमाई कर सकते हैं। इसमें आप एक एकड़ के खेत में ज्यादा से ज्यादा 70 से 80 पौधे लगा सकते हैं। एक पेड़ में कम से कम 100 किलो तक खजूर मिल जाएंगे। यह काफी महंगा होता है और आप दो से तीन लाख रुपए तक कमाई कर सकते हैं, वो भी एक मौसम में।

खेती के लिए क्या चाहिए
खजूर की खेती के लिए आपको बिल्कुल उपजाऊ मिट्टी नहीं चाहिए होती है। आपको रेतीली और थोड़ी सूखी मिट्टी चाहिए होती है। आप खेती करते हैं तो आपको इसे करने से पहले खेतों को जोतना होता है। इसके बाद खेत को छोड़ दें और कल्टीवेटर के साथ फिर जोत दें। इसके बाद इसमें खाद डालने के बाद खजूर के पौधे लगाएं। यह पौधे आपको नर्सरी से मिलेंगे। सबसे अच्छी बात है ंकि गर्मी के लिए यह सबसे अच्छी खेती है। फल को 45 डिग्री के तापमान में भी पकना आसान होता है और गर्मी का मौसम सबसे अच्छा माना जाता है।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com