गर्मी में सस्ते में ले आओ घर को ठंडा करने के लिए कूलर, जानिए

बाहर गर्मी इतनी है कि शरीर झुलस जाए। अभी अप्रैल में ही तापमान 42 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। सूरज की तपन लोगों को जला रही है। दिन के समय लोगों को लू से बचने के लिए कूलर और एसी का सहारा लेना पड़ रहा है। ऐसे में अब घर को ठंडा रखने के लिए लोगों इलेक्ट्रिक उपकरणों की दुकानों की ओर भाग रहे हैं या फिर आनलाइन आर्डर कर सीधे घर मंगवा रहे हैं। कुछ ऐसे ही इलेक्ट्रिक आयटम ईकामर्स वेबसाइट पर काफी सस्ते और किस्त पर मिल रहे हैं। आप काफी कम पैसा देकर इसे घर ला सकते हैं। आइए जानते हैं।

कहां मिलेंगे सस्ते कूलर
कूलर का दाम तो अधिक होगा लेकिन आपको यह काफी कम दाम पर घर लाने को मिलेंगे। फिर आप महीने में 400 से 500 रुपए देकर कूलर का दाम अदा कर सकते हैं। इस पर आपको 500 से हजार रुपए का ही अतिरिक्त खर्च आएगा लेकिन अचानक से भारी बोझ नहीं पड़ेगा और गर्मी में राहत भी मिलेगी। अभी फ्लिपकार्ट पर यह आफर चल रहा है। इसके तरत आप 350 रुपए देकर भी कूलर ला सकते हैं। हालांकि इसमें शर्तें भी शामिल हैं।

यह कूलर डिमांड में
इस समय सिम्फनी का कूलर 10499 रुपए में बाजार में है। यह 9499 रुपए में आपको आनलाइन मिल जाएगा। लेकिन आप चाहें तो इसे 350 रुपए की ईएमआई पर भी घर ला सकते हैं। यह 30 लीटर के वाटर टैंक के साथ है और इसमें टच स्क्रीन डिस्प्ले भी लगा है। साथ ही अलार्म भी है। इसके अलावा 10499 रुपए में आपको सैनसुई का टावर एयर कूलर टच ई47 मिल जाएगा। यह आप 300 रुपए की ईएमआई पर ले सकते हैं। इसमें 47 लीटर का वाटर टैंक है और रिमोट से चलता है। सिम्फनी का ही एक अन्य कूलर जो साढ़े 12 हजार की कीमत का है उसे आप 382 रुपए की किस्त पर ले सकते हैं। यह भी अलार्म, आइस चेंबर और रिमोट के साथ मिलेगा। यह 55 लीटर का है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट स्मार्ट बाइ ऐल्पाइन टावर एयर कूलर भी आपको आराम से 266 रुपए की ईएमआई पर मिल जाएगा। इसके साथ ही ऊषा का टार्नेडो कूलर भी आपको 288 रुपए ईएमआई व 9740 रुपए में आराम से मिल सकता है।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com