क्या कहती है आपकी आज की राशि, जानिए अपना राशिफल

हर दिन की तरह आप अपनी राशिफल को देखकर ही आप घर से बाहर निकलते हैं तो घर से बाहर निकलने से पहले आज क्या कह रही है आपकी राशि पर भी एक नजर डाल लेते हैं। चंद्रमा के योग और पंचांग के मिश्रण से तैयार हुआ आप का राशिफल आपके दिनचर्या के बारे में बताता है। तो चलिए जानते हैं क्या कहता है आप का राशिफल

मेष राशि

हर बार की तरह इस बार भी सबसे पहले बात करेंगे मेष राशि की। मेष राशि के जातक आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन के योग बन रहे हैं। थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। दूसरे से सहायता प्राप्त में सहयोग मिलेगा।

वृष राशि

वृषभ राशि के जातकों के कर्म क्षेत्र में बाधा आने की संभावना है। संयम से काम लें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी उपहार व सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन राशि

रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। रिश्तों में मधुरता आयेगी। सोच समझकर निवेश करें। चली आ रही बाधाएं दूर होंगी। किसी से उलझने की कोशिश न करें।

कर्क राशि

कई दिनों से चली आ रही समस्या का समाधान मिलेगा। फिलहाल आप अपने व्यवसाय को लेकर किसी तरह का जोखिम न उठाएं। शासन सत्ता का सहयोग मिल सकता है। दूसरों की सहायता करने से मन को सुकून मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों की जीवन शक्ति में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य दुरुस्त रहेगा। थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में खुशहाली रहेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक स्वभाव से थोड़ा चिड़चिड़े हो सकते हैं। वाणी में थोड़ा सयम् रखें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। व्यवसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

तुला राशि

रोजगार की दिशा में चले आ रहे कार्य फलीभूत होंगे। वाड़ी में थोड़ा संयम बरतें क्रोध और भावुक होने से बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातक बुद्धि और कौशल से किए हुए कार्य में सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी वहीं शिक्षा जगत से जुड़े कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी और उसमें पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातक को नई खुशखबरी मिलने के संकेत हैं घर में किसी नए मेहमान के आने के योग बन रहे हैं। इलेक्ट्रिक चीजों का प्रयोग करने से आपको धन का लाभ होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातक आप किसी अज्ञात भय के कारण मन थोड़ा शांत रहेगा। हालांकि आपको स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है । ईश्वर की आराधना में आप अपना मन लगाए। भय से मुक्ति मिलेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक आपको कोई खुशखबरी मिलने वाली है। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। चली आ रही समस्या का समाधान भी मिलेगा। हालांकि आपको शाही खर्च से बचना चाहिए।

पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पड़ोसियों और रिश्तेदारों से थोड़े तनाव मिलने के संकेत मिल रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा में आशातीत सफलता मिलेगी। पिता और गुरु का आशीर्वाद मिलेगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com