सीएनजी की फिर बढ़ी कीमत, जानिए कितना महंगा हुआ गाड़ी चलाना

महंगाई लोगों की कमर तोड़ रही है। हर चीज की कीमत आसमान के पार निकल चुकी है। पेट्रोल और गैस में आग लगते ही बाकी चीजों पर असर पड़ रहा है। कुछ माह के अंदर ही जहां रसोई गैस की कीमतें 600 रुपए से ज्यादा बढ़ी हैं वहीं, सीएनजी और पेट्रोल व डीजल के दाम भी अपनी हद पार कर चुके हैं। अब एक बार फिर से सीएनजी की कीमतें बढ़ाई गई है। दिल्ली एनसीआर समेत कई जगह सीएनजी उपलब्ध कराने वाली कंपनी आईजीएल ने दो महीने में 12वीं बार अपने दाम बढ़ाएं हैं। आइए जानते हैं कि कितनी कीमत हो गई।

कितनी बढ़ी कीमतें
गैस सप्लाई करने वाली कंपनी आईजीएल की ओर से दो माह में 12वीं बार है जब गैस की कीमत बढ़ाई गई है। साथ ही दिल्ली में सीएनजी का दाम भी 70 के पार निकल गया है। यह अब 73 रुपए 61 पैसे प्रति किलोग्राम हो गया है। पिछले साल से अब तक सीएनजी 30 रुपए से ज्यादा महंगी हो गई है, ऐसे में लोगों का आना जाना तक महंगा हो गया है। सबसे ज्यादा दाम दिल्ली एनसीआर में ब ढ़े हैं। यहां एक साल में देखा जाए तो करीब 70 फीसद की वृद्धि हो चुकी है। आईजीएल यानी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की ओर से 15 मई को यानी मात्र दो दिन पहले ही दो रुपए प्रति किलोग्राम गैस के दाम बढ़ाए गए थे।

क्या पड़ेगा असर
लगातार बढ़ती सीएनजी गैस की कीमतों की वजह से लोगों का जीना मुहाल है। जहां एक तरफ सभी आटो और कैब चालकों ने किराए के दामों में बढ़ोतरी कर दी है वहीं लोग अपने वाहन अब घरों में खड़ा कर रहे हैं। बसों की कम उपलब्धता और मेट्रो की भीड़ की वजह से भी लोगों को समस्या होगी। सबसे बड़ी दिक्कत है कि ट्रांसपोर्ट में खर्च होने वाली सीएनजी के लिए कोई रियायत न होने से आम लोग सबसे ज्यादा परेशान होंगे। क्योंकि पेट्रोल और डीजल के साथ रसोई गैस के दाम पहले से ही बढ़े हुए हैं। अब तक चार महीने में करीब साढ़े 20 रुपए सीएनजी महंगी हो चुकी है। सभी पेट्रोलियम चीजें तेजी से कीमतों का रिकार्ड तोड़ रही हैं।

GB Singh  

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com