भारत के स्वर्णिम हॉकी के समय की शुरुआत हो चुकी है। इसकी पहली झलक हमें टोक्यो ओलंपिक में देखने को मिल गई है। जहां एक ओर पुरुष टीम ने कांस्य पदक पर अपना कब्ज़ा किया है वहीं महिला हॉकी टीम ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है।
बता दें कि इस बेहतरीन परफॉर्मेंस के बाद इस बात की चर्चा जोरों पर है की फिल्म चक दे इंडिया 2 बनाने का वक्त आ गया है। ये चर्चा और किसी ने नहीं बल्कि खुद महिला हॉकी टीम के कोच ने एक पोस्ट के माध्यम से उठाई है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला।
कोच ने अपने पद से दिया इस्तीफा
बता दें कि भारतीय महिला हॉकी टीम के जबरदस्त प्रदर्शन का श्रेय टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन को दिया गया है। हालांकि नीदरलैंड के रहने वाले मारिन ने ब्रॉन्ज मेडल न जीत पाने के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया है लेकिन जाने से पहले शाहरुख खान को एक सुझाव जरूर दे दिया है।
ये भी पढ़ें- पुरुष हाॅकी टीम का कारनामा, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी
ये भी पढ़ें- आज भी कोहली को इस बात का है अफसोस, खोले दिल के कई राज
शाहरुख खान को दिया ये सुझाव
महिला हॉकी टीम के साथ अपने कार्यकाल को आगे न बढ़ाने के फैसले के साथ ही उन्होंने बॉलीवुड स्टार और किंग खान शाहरुख खान को एक सुझाव जरूर दे दिया है। ये सुझाव उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से शाहरुख को दिया है जिसके साथ ही उनकी पोस्ट भी वायरल हो गई है। दरअसल भारतीय महिला हॉकी टीम के चर्चे हर तरफ होने की वजह से शोर्ड मारिन ने शाहरुख खान को चक दे इंडिया 2 बनाने का सुझाव भी दे डाला है।
शोर्ड मारिन ने कही ये बात
बता दें कि शोर्ड मारिन ने अपने इस पोस्ट के रिप्लाई में भी शाहरुख खान को शुक्रिया कहा है और बॉलीवुड की तरफ से मिल रहे प्यार का आभार भी व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने चक डे इंडिया 2 बनाने को लेकर अपने विचार भी व्यक्त किए हैं। इसके अलावा आंख मारने वाला इमोजी भी रिप्लाई किया है। बता दें कि शोर्ड मारिन और उनके सहयोगी का इंडियन फेडरेशन हॉकी ऑफ इंडिया ने कार्यकाल बढ़ाने की पेशकश की थी पर शोर्ड मारिन ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपनी सुविधा आगे देते रहने से मना कर दिया है।
ऋषभ वर्मा
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features