10 रुपए के सिक्के ने बढ़ाई कंफ्यूजन, मंत्री ने बताया कौन असली, कौन नकली

     जबसे सरकार की ओर से दस रुपए के सिक्के जारी किए गए हैं, तभी से बाजार में इसको लेकर कंफ्यूजन बढ़ गई है। क्योंकि ज्यादातर दुकानदार सिक्के लेने से मना कर रहे हैं। उनका मानना है कि दस का सिक्का नकली है। क्योंकि उसमें रुपए का निशान नहीं बना है। इसी तरह अन्य कई निशान वाले दस रुपए के सिक्कों को लेकर भी यही स्थिति है। इसको लेकर पिछले दिनों केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी की ओर से जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं।

कई सिक्के जारी किए गए हैं
जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से कई तरह के छाप वाले 10 रुपए के सिक्के जारी किए गए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से इनको जारी किया जाता है और बाजार में क्रय व विक्रय के मंजूरी दी जाती है। सिक्कों में कभी भारत की विभूतियां, कोई विशेषता, दिवस या फिर किसी भी अन्य तरह के छाप दिख सकते हैं। जितने भी सिक्के सरकार की ओर से जारी किए गए हैं सभी मान्य माने जाएंगे, वह नकली नहीं है। इस बारे में सरकार ने लोगों की कंफ्यूजन को दूर किया है।

सभी सिक्के मान्य
राज्य सभा में एक लिखित जवाब में राज्यमंत्री पंकज चौधरी की ओर से बताया गया है कि दस रुपए के जितने भी सिक्के चल रहे हैं वह वैध हैं और इन्हें लीगर टेंडर के तौर पर प्रयोग कर सकते हैं। जितने भी थीम और आकृति या डिजाइन जारी है वह सभी आरबीआई की ओर से बताए गए हैं। इसके लिए आरबीआई की ओर से भी जागरूक किया गया है। लोगों के अंदर यह विश्वास जगाया जा रहा है कि वह दस रुपए के सिक्के को लेकर दुविधा न बढ़ाएं। सभी आकृति के सिक्के मान्य हैं। यह करीब 14 डिजाइन के सिक्के हैं।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com