Court Oder: इस मुर्गा मण्डी में मुर्गा काटने पर कोर्ट ने लगायी रोक!

नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने गाजीपुर मुर्गा मंडी में मुर्गा काटने पर प्रतिबंध लगा दिया है। हाई कोर्ट ने कहा है कि गाजीपुर मुर्गा मंडी में सिर्फ मुर्गा बेचने की ही अनुमति है मुर्गा काटने की नहीं।


हाई कोर्ट ने सरकार और अन्य संबंधित विभाग को एक हफ्ते के अंदर आदेश का पालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। इससे पहले दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने कहा कि मंडी में नियमों की अनदेखी कर मुर्गा काटा जाता है। समिति ने 24 अप्रैल को ही मंडी में मुर्गा काटने पर रोक लगाने का आदेश दिया था।

एनिमल राइट पर काम करने वाली गौरी मुलेखी ने हाई कोर्ट पर गाजीपुर मुर्गा मंडी में मुर्गा कटने के खिलाफ जनहित याचिका दाखिल किया था। जिस पर हाई कोर्ट ने यह आदेश जारी किया है।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि गाजीपुर मुर्गा मंडी में अवैध रूप से मुर्गा की कटाई होती है। जिससे वहां पर संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। मंडी का संचालन दिल्ली सरकार द्वारा किया जाता है। सरकार को हाई कोर्ट ने मुर्गा काटने के लिए सही जगह का पहचान कर रिपोर्ट देने को है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com