Death: मुलायम सिंह के बेहद करीबी नेता का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार !

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह के बेहद करीबी मानने जाने वाले पूर्व श्रम मंत्री वकार अहमद शाह का निधन हो गया है। शाह के निधन से समाजवादी पार्टी में शोक की लहर है।


बहराइच जनपद के रहने वाले डाक्टर वकार अहमद शाह की राजनीति में अच्छी-खासी पकड़ थी। वह कई बार विधायक रहने के अलावा, विधानसभा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री भी रह चुके थे। वकार अहमद शाह के बेटे यासर शाह भी समाजवादी पार्टी के युवा नेता हैं और पिछली सरकार ने बिजली व परिवाह विभाग के मंत्री भी रहे हैं।

खुद डाक्टर वकार अहमद शाह की पत्नी रूबाब सईदा एमपी भी रह चुकी हैं। बहराइच और उसके आसपास के इलाके में डाक्टर वकार अहमद शाह का लोकप्रिय थे। पांच साल से सिविल अस्पताल के वीआईपी वार्ड में भर्ती वकार अहमद शाह का रविवार देर शाम निधन हो गया। उन्हें हृदय संबंधी समस्या के बाद कोमा की स्थिति में 20 जून 2013 को हजरतगंज स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि मेदांता अस्पताल में कार्डिक सर्जरी के बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें जब सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था तब उन्हें सेरिब्रल एनॉक्सिया था। इसमें उनके शरीर के अंग तो काम कर रहे थे लेकिन ब्रेन पूरी तरह काम करना बंद कर चुका था।

करीब पांच साल भर्ती रहने के बाद सोमवार शाम करीब 7.45 बजे उनका निधन हो गया। उनकी मृत्यु के बाद सिविल अस्पताल में उनके परिवार के साथ कई लोग अस्पताल पहुंचे। सोमवार की शाम अस्र की नमाज के बाद बहराइच स्थित ईदगाह में डाक्टर शाह का सुपुर्दे खाक कर दिया जायेगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com