अब दीपिका कुमारी संग भी हुआ गंभीर का विवाद, जानें क्या है पूरा मामला

इन दिनों गंभीर काफी चर्चा में चल रहे हैं। पहले धोनी संग ट्विटर की कवर फोटो लगाने पर ट्रोल हुए। वहीं अब दीपिका कुमारी संग भी एक विवाद की वजह से वो सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल गौतम गंभीर की यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को क्रिकेट ग्राउंड में तब्दील करने की बात से भारत के तीरंदाज उनसे खफा हो गए हैं। वहीं दुनिया में तीरंदाजी की नंबर 1 चैंपियन दीपिका कुमारी ने भी ट्वीट कर गौतम गंभीर से कुछ कहा है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर उन्होंने गंभीर से ऐसा क्या कह दिया कि सोशल मीडिया पर खबरें वायरल होने लगीं।

आर्चरी ग्राउंड को क्रिकेट मैदान बनाए जाने की बात कही

गौतम गंभीर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड का व्यू दिख रहा है। बता दें कि यमुना स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स एक आर्चरी ग्राउंड है। यहां पर तीरंदाज अपनी प्रैक्टिस करते हैं। ऐसे में गंभीर ने इस आर्चरी ग्राउंड को क्रिकेट ग्राउंड में तब्दील करने के काम की सराहना कर दी है। गंभीर ने ये वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट कर लिखा, ‘मेहनत व कोशिश की जगह विज्ञापन कभी भी नहीं ले सकते हैं, इसके लिए ईस्ट दिल्ली क्रिकेट ग्राउंड तैयार है।’

ये भी पढ़े :-गंभीर ने धोनी को किया बर्थडे विश, ट्रोलर्स ने क्यों उठा दिए उनके चरित्र पर सवाल

दीपिका कुमारी ने कहा कृपया ऐसा न करें

गंभीर के इस ट्वीट पर कई तीरंदाजों ने नाराजगी जताई हैं। वहीं दुनिया की नंबर 1 तीरंदाज दीपिका कुमारी ने उन्हें ट्वीट कर जवाब दिया और लिखा, ‘मैंने इस मैदान पर 2010 के काॅमनवेल्थ गेम्स खेले थे और नाम कमाया था। प्लीज इस आर्चरी ग्राउंड को क्रिकेट ग्राउंड न बनाएं। ये ऐशिया का सबसे बड़ा आर्चरी ग्राउंड है। यहां पर अंतरराष्ट्रीय लेवल के आर्चरी मुकाबले होते रहते हैं।’ बता दें कि दीपिका ने इसी मैदान पर 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स में दो स्वर्ण पदक जीते थे।

ये भी पढ़े :-बॉक्सिंग का पावर हाउस है क्यूबा, जानें भारत किस ओलंपिक खेल में महारथी

धोनी संग कवर फोटो लगाने पर गंभीर हुए ट्रोल

गंभीर ने हाल ही में अपनी कवर फोटो धोनी के साथ में लगाई है तब से ही ट्रोलर्स उनका कंपेरिजन धोनी से करने लगे हैं। साथ ही वे गंभीर को धोनी से कम आंकने लगे हैं। तस्वीर पर कुछ कमेंट्स ने तो सारी हद ही पार कर दीं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि गौतम गंभीर भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे बेकार चरित्र वाले प्लेयर हैं। इसके साथ ही एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए, आशा करता हूं कि उनकी कवर फोटो फेक हो पर मैंने चेक किया तो ये तस्वीर असली निकली।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com