गंभीर ने धोनी को किया बर्थडे विश, ट्रोलर्स ने क्यों उठा दिए उनके चरित्र पर सवाल

बीते दिन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी 40 साल के हो गए हैं। बता दें कि एक ओर जहां फैंस की बधाइयों का तांता लग गया था। वहीं कई क्रिकेटरों ने भी उन्हें अपने आफिशियल अकाउंट से बर्थडे विश किया है। धोनी के जन्मदिन पर गौतम गंभीर ने भी धोनी के साथ मैदान पर खड़े हुए अपनी एक तस्वीर को ट्विटर की कवर फोटो बना लिया और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उनकी इस कवर फोटो पर बाद में बवाल मच गया, जानें ऐसी क्या वजह रही।

साल 2011 के वर्ल्ड कप फाइनल की तस्वीर लगाई

गौतम गंभीर ने धोनी के 40वें जन्मदिन पर अपने ट्विटर अकाउंट की कवर फोटो बदली। उन्होंने साल 2011 के फाइनल में खेले गए मैच की एक तस्वीर कवर पर लगा दी। बता दें कि इस तस्वीर में गौतम गंभीर व धोनी एक साथ पिच पर नजर आ रहे हैं। उस पारी में गंभीर ने 97 और धोनी ने 91 रन बनाए थे। ये फाइनल मैच टीम ने श्रीलंका के खिलाफ खेला था। वहीं अब उनकी ये कवर फोटो कुछ फैंस को रास नहीं आ रही है। चलिए जानते हैं ऐसी कौन सी वजह है कि लोगों ने गंभीर को इस तस्वीर के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़े :-क्रिकेट पिच पर जलवा दिखाया था दिलीप कुमार ने, इस टीम से खेला था मैच

इस वजह से नहीं रास आ रही फैंस को ये तस्वीर

गंभीर ने जब से अपनी कवर फोटो धोनी के साथ में लगाई है तब से लोग उनका कंपेरिजन धोनी से करने लगे हैं। इसके साथ ही वे गंभीर को धोनी से कम आंक रहे हैं। वहीं कुछ कमेंट्स ने तो सारी हद ही पार कर दीं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि गौतम गंभीर भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे खराब चरित्र वाले इंसान हैं। इसके साथ ही एक अन्य ने लिखा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए, आशा करता हूं कि उनकी कवर फोटो फेक हो पर मैंने चेक किया तो ये तस्वीर असली निकली।

ये भी पढ़े :-जब छुट्टी पर होगी टीम इंडिया तो ये खिलाड़ी इंग्लैंड में खेलेगा काउंटी क्रिकेट!

दिखावा करने में अव्वल हैं गंभीर

एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि गौतम गंभीर को अब अपनी जिंदगी जीनी चाहिए न कि ये कवर फोटो बदलनी चाहिए। धोनी के साथ कवर फोटो बदलना एक इत्तेफाक नहीं हो सकता है। उन्होंने धोनी के जन्मदिन पर 97 रनों की पारी की अपनी तस्वीर साझा की है और ये अनजाने में नहीं हो सकता है। वे दिखावा करते हैं।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com