साक्षी संग शादी को हुए 11 साल, धोनी ने पत्नी को दिया ये नायाब तोहफा

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी व साक्षी की शादी को 11 साल पूरे हो चुके हैं। 4 जुलाई को एनिवर्सरी वाले दिन धोनी ने साक्षी को एक बेहद महंगा तोहफा दिया है जिसकी तस्वीर खुद साक्षी ने अपलोड की है और धोनी को इस महंगे गिफ्ट के लिए थैंक्यू भी कहा है। तो चलिए जानते हैं धोनी आखिर पत्नी साक्षी को क्या तोहफा दिया है।

धोनी व साक्षी की शादी को पूरे हुए 11 साल

बीते दिन रविवार को यानि की 4 जुलाई को धोनी व साक्षी की शादी को 11 साल पूरे हो चुके हैं। दोनों के इस खास दिन पर सोशल मीडिया पर फैंस ने बधाइयों का तांता ही लगा दिया था। बता दें कि धोनी ने पत्नी साक्षी को शादी की सालगिरह पर एक महंगा तोहफा दिया है। उन्होंने साक्षी को एक विंटेज कार तोहफे के रूप में दे डाली है। इस विंटेज कार का नाम हर्बी है।

2010 में हुई थी शादी, एक दिन पहले की थी सगाई

साक्षी ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति धोनी के दिए हुए गिफ्ट की तस्वीर फैंस के साथ साझा की है। इसके लिए उन्होंने पति को धन्यवाद भी कहा। उन्होंने धोनी का शुक्रिया अदा करते हुए विंटेज कार की तस्वीर पोस्ट की और उस पर लिखा, ‘सालगिरह पर मुझे ये तोहफा देने के लिए धन्यवाद।’ बता दें कि धोनी व साक्षी की शादी 4 जुलाई साल 2010 में हुई थी। वहीं शादी से एक दिन पहले 3 जुलाई को देहरादून में दोनों की धूमधाम से सगाई हुई थी। शादी से कुछ वक्त पहले तक दोनों ने एकदूसरे को डेट किया था हालांकि उनके रिलेशनशिप की किसी को कानोकान भनक भी नहीं पड़ी। शादी के बाद ही लोग साक्षी को पहचान पाए।

आईपीएल के बचे मैचों में धोनी करेंगे चेन्नई की कप्तानी

धोनी के वर्क फ्रंट की बात करें तो धोनी ने बीते साल ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि वो आईपीएल अब भी खेलने को तैयार हैं। आईपीएल में वो चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान हैं। इस साल के शेष आईपीएल मैचों में चेन्नई की कप्तानी धोनी ही करेंगे। बता दें की कोरोना के देश में बढ़ते मामलों और आईपीएल का बायोबबल टूटने की वजह से आईपीएल को पोस्टपोंड करना पड़ गया था।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com