ऋषभ पंत की बहन को देखा क्या, अनुष्का की भी खूबसूरती भरती है पानी

बाॅलीवुड और क्रिकेट जगत में हमेशा से ही दोस्ती रही है। बिना दोनों जगत के मिलन के ग्लैमर और खेल अधूरा रहता है। यही वजह है कि कई क्रिकेटर्स ने एक्ट्रेस से शादी करके अपना घर बसाया है। अब बाॅलीवुड एक्ट्रेस की खूबसूरती के बारे में तो सभी जानते हैं पर क्या एक क्रिकेटर की बहन इतनी खूबसूरत हो सकती है। हम आज बात करेंगे भारतीय टीम के जाने माने खिलाड़ी की बहन की खूबसूरती के बारे में। सोशल मीडिया पर इनकी खूबसूरती के काफी चर्चे हैं।

इस खिलाड़ी बहन है खूबसूरती की मिसाल

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के खेल के बारे में तो सभी जानते हैं। वे बड़े ही विस्फोटक खिलाड़ी हैं। हालांकि क्रिकेट फील्ड के बाहर वे काफी शांत रहते हैं और अपने रिश्तों को भी लाइम लाइट से दूर रखते हैं। पंत की बहन साक्षी को अगर सोशल मीडिया क्वीन कहा जाए तो गलत नहीं होगा। साक्षी हर वक्त सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। साक्षी देखने में भी काफी खूबसूरत हैं। यही वजह है कि इंस्टाग्राम पर फाॅलोवर्स की लाइन लगी रहती है। वे अकसर कोई न कोई पोस्ट करती ही रहती हैं। उनके फाॅलोवर्स उनकी खूबसूरती के कायल हैं। कहा जाता है कि साक्षी की खूबसूरती किसी हिरोइन से कम थोड़ी है। साक्षी का जन्म 24सितंबर,1995को हुआ था। वे ऋषभ की बड़ी बहन हैं। दोनों भाई-बहन काफी अच्छी बाॅन्डिंग शेयर करते हैं।

ये भी पढ़ें-इस पूर्व खिलाड़ी का दावा, जडेजा टी20 WC टीम का नहीं होंगे हिस्सा

ये भी पढ़ें-कभी भी टीम इंडिया में खेलने के काबिल नहीं थे ये क्रिकेटर, देखें लिस्ट

साक्षी की लाइफ और एजुकेशन

साक्षी की लाइफ और एजुकेशन के बारे में बात करें तो साक्षी देहरादून के एक काॅलेज से मैनेजमेंट की पढ़ाई की हैं। वे इस वक्त हायर स्टडीज के लिए यूनाइटेड किंगडम में हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही ऋषभ पंत की शादी की खबर सुर्खियों में आई थी। ऋषभ की बहन साक्षी इस शादी के बेहद खुश हैं। मालूम हो कि ऋषभ की होनी वाली दुल्हनिया का नाम ईशा नेगी है। ईशा नेगी की खूबसूरती को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चे हो रहे हैं। ऋषभ पंत ने अपनी शादी की जानकारी फैंस को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com