Corona पर डॉ राम के जवाब: मास्क धोकर प्रयोग कर सकते हैं?

कल के आगे का साक्षात्कार डॉ राम के साथ

8) जो समान बाहर से लाते है जैसे सब्ज़ियां आदि वो कैसे disinfect कर सकते है? या कब तक इस्तेमाल न करें?

प्रो राम  सब्जियां, फल वगैरह बहते पानी से 2-3 बार धोना पर्याप्त है। 72 घंटे बाद वायरस प्रायः निष्क्रिय हो जाता है तो सूखे सामान इतनी देर हवा में छोड़ने के बाद प्रयोग किये जा सकते हैं।

9) वापस घर आने पर हम हर बार कपड़े बदलने की स्थिति में नहीं हैं तो कैसे disinfect करें।

प्रो राम   बाहर से आए कपड़े बंद डिब्बे में बिना हिलाए और छुए छोड़ देने चाहिए।

10) कार में क्या एसी चलाना ठीक है कि नहीं? कई लोग बैठे है तब क्या करना चाहिए?

प्रो राम अगर कई लोग कार में बैठे हैं तो खिड़की खोलना ही सही रहेगा।

11) अक्सर लोग किसी जगह पर सैनिटाइजर छिड़ककर उस जगह को साफ मान लेते है पर क्या सैनिटाइजर डालने के बाद उस स्थान को रगड़ना भी है?

प्रो राम अगर सैनिटाइजर से सतह पर एक फ़िल्म जैसी बन जाती है तो रगड़ने की कोई जरूरत नहीं है वरना रगड़ना जरूरी है।

12) मास्क को डबल पहनना चाहिए कि सिंगल ही और कौन सा मास्क सबसे सही है?

प्रो राम  जैसा कि प्रमाणित हो चुका है कि कोविड का वायरस हवा से फैलता है, 02 ply का डबल मास्क ही लगाने का recommendation है।

13) कौन से मास्क धोकर पहन सकते है और कौन से नहीं? धोने की विधि।

प्रो राम सूती मास्क धोकर प्रयोग हो सकते हैं, N95 धुले नहीं जा सकते।

14) क्या इस दौरान मॉर्निंग और इवनिंग वॉक कर सकते है?

प्रो राम कोशिश करें बिना भीड़-भाड़ वाली जगह जैसे छतों, आँगन, लॉन में ही वॉक करें। पब्लिक प्लेस वाली जगहों पर मास्क लगाना चाहिए। मास्क से हवा रुकती है तो याद रखना चाहिए कि तेज़ चलते समय हमे नुकसान हो सकता है।

 

प्रो राम शंकर उपाध्याय मूलतः उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से हैं। वो स्वीडन में निवास करते हैं और उपसाला विश्वविध्यालय

में असिस्टन्ट प्रोफेसर रहे और वर्तमान में दक्षिण कोरिया की यूनिवर्सिटी में विजिटिंग प्रोफेसर हैं। प्रो राम इसके

अलावा अमेरिका स्थित ओहम ऑनकोलोगी संस्थान में प्रमुख वैज्ञानिक अधिकारी भी हैं तथा हैदराबाद

स्थित लक्सई लाइफ साईनसेस के सीईओ भी हैं।

… क्रमशः

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com