ड्वेन ब्रावो का खुलासा: 1 करोड़ का आफर मिला था होटल रूम में

कोरोना के चलते आईपीएल 2021 को अनिश्चित काल के लिए टालना पड़ गया है। हालांकि आईपीएल के बचे हुए मैच कब होने हैं, इस बारे में अब तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। ऐसे में वेस्टइंडीज के ऑल राउंडर क्रिकेट प्लेयर ड्वेन ब्रावो ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि किस तरह आईपीएल की मुंबई इंडियंस टीम एक खिलाड़ी को खरीदने के लिए उसके हाथ धो कर पीछे पड़ी थी। मुंबई इंडियंस ने उस खिलाड़ी को खरीदने के लिए उसका पीछा उनके होटल रुम तक किया था। बाद में होटल के रुम तक पहुंच कर मुंबई इंडियंस ने उसे 1 करोड़ दे कर खरीदना चाहा था।

2010 में से जुड़े हैं मुंबई इंडियंस के साथ
दरअसल साल 2010 से ही वेस्टइंडीज के खिलाड़ी कायरन पोलार्ड आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं। कायरन पोलार्ड के बिना इस टीम की कल्पना करना भी सही नहीं है। बता दें कि साल 2010 में पोलार्ड को मुंबई इंडियंस ने खरीदने के लिए न जाने कितने जतन किए थे। बता दें कि उनको खरीदने के लिए आईपीएल की टीमों में होड़ लग गई थी। बता दें कि टीम की ओर से उन्होंने अब तक काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पोलार्ड के मुंबई के लिए चुने जाने के पीछे ड्वेन ब्रावो का अहम रोल है। 2009 में मुंबई के मैनेजमेंट से पोलार्ड को टीम का हिस्सा बनाने की सिफारिश की गई थी।

ब्रावो ने अपने रिप्लेसमेंट के तौर पर सुझाया था पोलार्ड का नाम
ब्रावो ने इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘जब मुंबई इंडियंस को मेरे रिप्लेसमेंट की जरुरत थी तब मैंने कायरन पोलार्ड का नाम सुझाया था। जब मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट ने कायरन से संपर्क किया था तब वह क्लब के लिए खेल रहे थे। इसलिए मैंने टीम में ड्वेन स्मिथ को जोड़ने की सिफारिश की थी। वह टीम में मेरा रिप्लेसमेंट बन गया।’

होटल की लाॅबी में पोलार्ड को मुंबई की टीम ने किया था साइन
ब्रावो ने आगे कहा, ‘मालूम हो कि अगले साल चैंपियन लीग हो रही थी तब मैंने राहुल संघवी को बताया था कि पोलार्ड यहीं पर हैं। आप आ कर पोलार्ड को टूर्नामेंट शुरु होने से पहले ही साइन कर लीजिए। उस वक्त राहुल और रोबिन सिंह मुंबई रवाना हुए और हैदराबाद आ गए। मैं नहीं भूलूंंगा कि वे लोग दो लाख अमेरिकी डाॅलर का काॅन्ट्रैक्ट लेकर आए थे। मैंने पोलार्ड को बुलाया और होटल की लाॅबी में उनकी मुलाकात मैनेजमेंट से करवाई। एक 19 साल के लड़के लिए ये बात काफी बड़ी थी। वो मुझसे पूछने लगा कि ड्वेन तुम ठीक तो कह रहे हो ना?’इस तरह से पोलार्ड को मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम के साथ जोड़ा था।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com