क्रिकेट और क्रिकेटर अकसर ही पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनके अफेयर किस–किस से रहे हैं, इस बारे में तो उनके फैंस हमेशा से ही जानने को उत्साहित रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका अफेयर महिला पत्रकारों संग रहा है।  इनमें से एक महिला पत्रकार ने तो क्रिकेटर का दिल भी तोड़ा है। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं वो।
इनमें से एक महिला पत्रकार ने तो क्रिकेटर का दिल भी तोड़ा है। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं वो।
जवागल श्रीनाथ
जवागल श्रीनाथ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज रहे हैं। बता दें कि उनका अफेयर महिला पत्रकार माधवी पत्रावली से चला और बाद में कपल ने साल 2007 में शादी भी रचा ली। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाया और दोनों ने तलाक ले लिया। बता दें कि माधवी एक अंग्रेजी अखबार में एडिटर थीं। दोनों ने अपने परिवारों की सहमति से शादी रचाई थी पर ये शादी ज्यादा दिन तक टिक नहीं सकी।
जसप्रीत बुमराह
इसी साल मार्च 2021 में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मशहूर टीवी एंकर और माॅडल संजना गणेशन से शादी की है। दोनों 15 मार्च को शादी के अटूट बंधन में बंधे थे। दोनों का सीक्रेट अफेयर चला था जिसकी कानों कान किसी को खबर तक नहीं लगी। जब दोनों ने शादी रचा ली तब सोशल मीडिया में उनकी कपल फोटोज छा गईं। शादी के कुछ घंटों पहले तक तो किसी को वेन्यू तक का पता नहीं चल पाया था। बता दें कि संजना फेमिना मिस इंडिया की 2013 की फाइनलिस्ट भी रही हैं।
मार्टिन गप्टिल
न्यूजीलैंड के धुआंधार और स्टार क्रिकेटर मार्टिन गप्टिल को पत्रकार लाॅरा मैकगोल्ड्रिक से प्यार हो गया था। बता दें कि लाॅरा और उनकी पहली मुलाकात एक इंटरव्यू में हुई। इस इंटरव्यू में लाॅरा मार्टिन का साक्षात्कार कर रही थीं। 13 दिसंबर, 2014 को आकलैंड में कपल ने शानदार शादी रचाई। दोनों आज भी शादी के बंधन में मजबूती से बंधे हुए है।
ये भी पढ़े- सारा से भी ज़्यादा फेमस हैं इन क्रिकटर्स की बेटियां, जानें कैसे
ये भी पढ़ें- 21 साल की लड़की संग रेप में फंसा था ये अफ्रीकी क्रिकेटर, जानें मामला
स्टुअर्ट बिन्नी
भारतीय खिलाड़ी स्टुअर्ट बिन्नी ने देश की जानी मानी स्पोर्ट्स एंकर मयंती लैंगर से शादी की है। बता दें कि मयंती ने ईएसपीएन चैनल पर साल 2010 का फीफा वर्ल्ड कप भी होस्ट किया था। इसके अलावा इन्होंने 2010 में आईसीसी वर्ल्ड कप और राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी भी की थी। दोनो 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे।
ऋषभ वर्मा
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					 
						
					