सरकार की मदद से शुरू कर सकते हैं इस सेक्टर में काम, होगी आमदनी

      कोरोना काल में लोगों की नौकरी जाने के साथ कुछ लोगों का व्यापार भी चौपट हुआ। लेकिन कुछ सेक्टर ऐसे भी रहे जिन्होंने कोविड के दौरान भी अच्छा बिजनेस किया। इस समय अलग-अलग तरह के कामों की मांग काफी बढ़ती जा रही है इसलिए लोग दूसरी तरफ सोच रहे हैं। ऐसी ही एक योजना सरकार की ओर से है जिसमें आप निवेश करके अच्छा काम शुरू कर सकते हैं। इसमें पैसा भी कम खर्च होगा और आमदनी भी अच्छी होगी। क्या है योजना, आइए जानते हैं।.

मछली पालन का है व्यापार
मछली पालन का व्यापार आज से नहीं बल्कि पिछले काफी समय से डिमांड में है। लोग छोटी सी जगह पर तालाब बनवाकर इसे शुरू कर रहे हैं और अच्छा  पैसा कमा रहे हैं। अच्छी बात है कि सरकार भी इसके लिए काफी प्रोत्साहित कर रही है। इससे किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात भी हो रही है। इसके लिए किसान क्रेडिट कार्ड में अब मछली पालन को शामिल किया गया है। इससे किसानों की कमाई बढ़ सकती है। मछली पालन खुद के तालाब के साथ या किराए पर तालाब लेकर भी शुरू कर सकते हैं। इसके लिए लोन भी मिलता है।

ऐसे कर सकते हैं कमाई
कमाई के लिए आपको मछली पालन व्यवसाय करना होगा। इसके लिए आप बायोफ्लाक तकनीक का इस्तेमाल करके अपने व्यवसाय को बढ़ा सकते हैं। आज भी लोग इसका उपयोग करते महीने में अच्छा खासा पैसा कमा रहे हैं। केंद्र सरकार मछली पालन के लिए 75 फीसद तक का लोन उपलब्ध आसानी से कराती है। आप चाहे तो ठहरे हुए पानी या फिर बहते पानी में इसे शुरू कर सकते हैं। मैदानी और पहाड़ी इलाकों में भी यह हो सकता है। आपको जिले में मछली पालन विभाग से संपर्क करना होगा। इसके लिए आपको प्रशिक्षण मिलता है। प्रशिक्षण के बाद आप यह काम शुरू कर सकते हैं। इसमें लागत कम और मुनाफा अच्छा है। ूमछली पालन में आपको एक बात का ख्याल रखना होता है कि जहां भी आप मछली पालन कर रहे हों वहां आसपास विवाद की स्थिति में भी बचना चाहिए। इसके लिए आप विभाग की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा मछली को खिलाने के लिए चारा की व्यवस्था भी करनी होती है जो शाकाहारी और मांसाहारी दोनों हो सकता है। मछली तैयार होने में ज्यादा समय नहीं लेती है। इसके तैयार होने पर इसे आप बेचने के लिए मात्र दो कारीगरों की सहायता से माल बाजार तक पहुंचा सकते हैं।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com