Google ने बनाया मजेदार गूगल डूडल वीडियो, जानिए 14 फरवरी पर वैलेंटाइन डे मनाने की वजह

नई दिल्ली,  Valentine Day 2022: वैलेंटाइन डे 2022 (Valentine Day 2022) के मौके पर गूगल (Google) ने प्यारा गूगल डूडल (Doodle) म्यूजिकल वीडियो बनाकर वैलेंटाइन डे पर बधाई संदेश दिया है। गूगल के आज के डूडल में दिल के साथ दो प्रेमी जोड़ों को दिखाया गया है, जो एक-दूसरे को फूल देकर प्लार का इजहार करते हैं साथ ही बैकग्राउंड में एक म्यूजिक बजता है। गूगल का आज का डूडल आपसी प्यार और सौहार्द की निशानी है।

Valentine Day मनाने के पीछे की वजह

वैलेंटाइन डे को रोम के पादरी संत वैलेंटाइन के नाम पर मनाया जाता है। ये कहानी तीसरी सदी के रोम साम्राज्य की है, जहां क्‍लॉडियस नाम के राजा का राज्य हुआ करता था। क्‍लॉडियस ने फरमान जारी किया कि उसके राज्य में कोई भी सैनिक और अधिकारी शादी नहीं करेगा। क्लॉडियस का मानना था कि शादी करने से पुरुषों की शक्ति और बुद्धि खत्‍म हो जाती है। जिसका संत वैलेंटाइन ने विरोध जताया, और लोगों को शादी के लिए प्रेरित किया. जिससे क्लॉडियस ने संत वैलेंटाइन को 14 फरवरी सन 269 को फांसी की सजा दे दी। उसी दिन की याद में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है।

वैलेंटाइन वीक के तय है अलग-अलग दिन 

वैलेंटाइन डे पर लोग अपने पार्टनर से अपने प्यार का इज़हार करते हैं। हर साल वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। वैसे तो वैलेंटाइन को पूरे एक सप्ताह मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 7 फरवरी यानी रोज़ डे से होती है, जो 14 फरवरी तक चलता है। आइए जानते हैं कि आखिर किस दिन कौन सा डे मनयाा जाता है-

  • 7 फरवरी – रोज़ डे
  • 8 फरवरी – प्रपोज डे
  • 9 फरवरी – चॉकलेट डे
  • 10 फरवरी – टेडी डे
  • 11 फरवरी – प्रॉमिस डे
  • 12 फरवरी हग डे (गले लगाने का दिन)
  • 13 फरवरी – किस डे
  • 14 फरवरी – वैलेंटाइन डे
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com