गूगल बंद करेगा अपनी यह सेवा, जानें क्या होगा असर

गूगल जल्द ही अपने उपयोगकर्ताओं को एक झटका देने जा रहा है। गूगल कंपनी ने अपने एक सर्विस को बंद करने का निर्णय लिया है। हालांकि वह उसकी जगह एक नई सेवा लोगों को उपलब्ध कराएगा। गूगल की ओर से पुरानी सेवा बंद होने से लोगों को झटका लग सकता है लेकिन नुकसान नहीं होगा। गूगल की ओर से यह जानकारी एक ब्लाग पोस्ट में दी गई है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी सर्विस है।

बंद करेगा हैंगआउट
गूगल की ओर से फरवरी में ही हैंगआउट ऐप को बदल दिया गया था और इसे गूगल चैट के रूप में पेश किया गया था। कंपनी की ओर से बताया जा रहा है कि वह हैंगआउट को पूरी तरह से बंद कर सकती है। यह काम गूगल नवंबर में इसी साल करेगी। वह इसकी जगह लोगों को गूगल चैट उपलब्ध कराएगी जो उससे ज्यादा एडवांस बताया जारहा है। गगूल ने बताया कि वह 2022 में नवंबर में हैंगआउट सेवा बंदक रेगी। हालांकि इससे पहले वह अपने सभी उपयोगकर्ताओं को डेस्कटॉप और मोबाइल में गूगल चैट पर आने के लिए कहेगी।

क्या होगा नुकसान व फायदा
वैसे देखा जाए तो इससे नुकसान ज्यादा नहीं है। हैंगआउट से लोग पहले भी काफी कम ही जुड़े हैं, लेकिन अब गूगल चैट आने से लोग इसमें दिलचस्पी ज्यादा लेंगे। यह एक चैट डेटा भी उपलब्ध कराता है जो अब गूगल चैट के पास होगा। उपयोगकर्ता अपने डेटा को हैंगआउट से डाउनलोड भी कर सकते हैं। गूगल ने बताया है कि हैंगआउट जो भी उपयोग कर रहे हैं उनको आने वाले दिनों में एक स्क्रीन दिखेगी जो उनको गूगल चैट पर  जाने के लिए कहेगी। इस तरह उनको नया मंच मिलेगा। जुलाई में ही यह अपडेट होना शुरू हो जाएगा। लोगों को एक माह पहले से ही नोटिस भेजा जाएगा हैंगआउट हटाने से पहले। बता दें कि हैंगआउट को 2013 में लाया गया था, उस समय यह चैट के लिए काफी उपयोग में आ रहा था लेकिन वाट्सऐप आने के बाद इसकी उपयोगिता घट गई थी।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com