अपने यहां शादियों में दूल्हा-दुल्हन तोहफे पाते हैं। मेहमान उन्हें उसके साथ ढेर सारी बधाइयां देते हैं। मगर फर्ज कीजिए अगर वे तोहफों और ग्रीटिंग्स के बजाए कुछ और दे तो क्या होगा। मने उसकी जगह वे दुल्हन को किस करें तो…। हैरान मत होइए। यह बिल्कुल सच है।

दुनिया में एक जगह ऐसा भी होता है। शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन अलग कर दिए जाते हैं। फिर जो मेहमान सिंगल (जिनकी शादी नहीं होती है) होते हैं, वे दुल्हन को किस करते हैं। ठीक यही प्रक्रिया दूल्हे के साथ भी अपनाई जाती है। इस दौरान न तो वे किसी प्रकार की आपत्ति जताते हैं और न ही इस परंपरा से न-नुकुर कर पाते हैं।
अभी-अभी: राम रहीम पर रामदेव ने दिया बड़ा बयान, कह- ‘जो अपराधी है, सज़ा भुगते और आचरण में सुधार लाए’
अब आप सोच रहे होंगे। यह सब होता कहां है। स्वीडन में। जी हां, यह वही जगह है, जहां शादी में किस करने की परंपरा है। लेकिन यह सिर्फ दूल्हा-दुल्हन तक सीमित नहीं रहती। इसमें मेहमान में शामिल कर लिए जाते हैं। परंपरा के दौरान दूल्हा और दुल्हन को अलग कर दिया जाता है। यानी उन्हें अलग-अलग जगह ले जाया जाता है।
फिर वहां मेहमान आते हैं और उन्हें किस कर शादी की शुभकामनाएं देते हैं। परंपरा के दौरान दूल्हा-दुल्हन अटपटा और खराब महसूस नहीं करते। चूंकि यह चीज परंपरा का हिस्सा है और वहां कई सालों से चली आ रही है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features