हरितालिका तीज की तैयारी शुरू, जानिए कब किस मुहूर्त में करें व्रत

      सावन का महीना खत्म हो चुका है लेकिन अभी तीज का दौर जारी है। सावन से लेकर भाद्रपद में तीन तरह की तीज होती है। सावन में जहां हरियाली तीज मनाई जाती है। वहीं, भादो में हरितालिका और कजरी तीज की रौनक दिखती है। इसके लिए महिलाएं तैयारियां करती हैं। हरितालिका तीज भी अन्य तीज की तरह थोड़ी मुश्किल होती है। आइए जानते हैं कि यह कब पड़ रही है।

क्या है शुभ मुहूर्त
भाद्रपद का महीना चल रहा है। इस महीने में वैसे तो कई त्योहार पड़ चुके हैं और आगे भी पड़ने हैं। कुछ दिनों बाद भगवान गणेश भी घर आएंगे। भादो की शुक्ल पक्ष में तृतीया तिथि के दिन हरितालिका तीज पड़ती है। यह सुहागिन महिलाओं के व्रत के लिए होता है। वहीं, आजकल कुं वारी लड़कियां भी यह व्रत करती हैं। यह व्रत इस बार 30 अगस्त को पड़ रहा है। शुभ मुहूर्त की बात करें तो यह 29 अगस्त को दोपहर में साढ़े तीन बजे शुरू होगा लेकिन उदया तिथि के कारण यह 30 अगस्त को सुबह से मनाया जाएगा। तृतीया तिथि 30 अगस्त को दोपहर साढ़े 3 बजे तक रहेगी। पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6:05 से रात में 8:38 तक और शाम को साढ़े 6 से रात में 8:51 तक होगी।

कैसे करें व्रत
हरितालिका तीज का व्रत निर्जला व्रत होता है इसलिए इसमें पानी भी नहीं पी सके। गर्भवती महिलाएं या बीमार महिलाएं फल खा सकती हैं। यह व्रत छोड़ा नहीं जाता है इसलिए इसे करना ही होता है। अगर एक बार यह व्रत छोड़ दिया है तो फिर दोबारा से नहीं कर सकते। अगर किसी कारण घर में पूजा नहीं हो सकता या सूतक में हैं तो भी व्रत करें। इस व्रत में आप सो नहीं सकते हैं। आपको दिन में और रात में भगवान को याद करना है। पूजा करने के बाद अगले दिन ही इसका पारण होता है। यह व्रत काफी कठिन माना जाता है। इसमें महिलाएं जुटती हैं भजन भी गाती हैं।

GB Singh
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com