Himachal Election 2017: आज BJP करेगी अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान...

Himachal Election 2017: आज BJP करेगी अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान…

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 9 नवंबर को होने जा रहे हैं, भाजपा अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान शनिवार शाम को कर सकती है। विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज शनिवार शाम 6:30 बजे पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई है। जिसमें चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई जाएगी।Himachal Election 2017: आज BJP करेगी अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान...अभी-अभी: बिहार में PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान, कहा- देश की बेस्ट 20 यूनिवर्सिटीज को दिए जाएंगे 10 हजार करोड़

बिहार के दौरे पर गए पीएम मोदी भी देर शाम दिल्ली लौट आएंगे। वे भी इस बैठक में शामिल होंगे। उनके बिहार के दौरे के मद्देनजर ही शाह ने चुनाव समिति की बैठक शाम को बुलाई है। उम्मीद जताई जा रही है कि हिमाचल के लिए करीब 50 से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम का भाजपा आज ऐलान कर देगी। 

मुख्यमंत्री उम्मीदवार पर अब भी असमंजस
हिमाचल विधानसभा चुनाव की तिथियों के ऐलान के बावजूद भी भाजपा ने हिमाचल प्रदेश के लिए अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरे को लेकर पार्टी में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सूत्र बताते हैं कि भाजपा नेतृत्व की मंशा प्रदेश के सभी नेताओं को मुख्यमंत्री पद का लॉली पॉप देकर चुनाव में उतारने की है।

उत्तराखंड में बिना चेहरा आगे कर सफलता की मिसाल पार्टी नेतृत्व के सामने है। यही वजह है कि भाजपा आलाकमान हिमाचल प्रदेश में भी मुख्यमंत्री का चेहरा सामने किए बगैर ही मैदान में उतरने के मूड में है।

धूमल बनाम नड्डा बनी चेहरे की जंग

हिमाचल प्रदेश में भाजपा के चेहरे की जंग प्रेम कुमार धूमल बनाम केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के बीच सिमटकर रह गई है। लंबे समय से प्रदेश में भाजपा का चेहरा रहे पूर्व मुख्यमंत्री धूमल अब भी अपने आपको सूबे का स्वाभाविक चेहरा मानते हैं। वहीं केंद्रीय नेतृत्व की पसंद शांत स्वभाव वाले नड्डा हैं।

इस बीच प्रदेश के कुछ चेहरे भी नड्डा और धूमल की जंग में अपनी लॉटरी लगने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन ऐसा होना बेहद मुश्किल लग रहा है। पार्टी सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के सियासी दांव के बाद  चेहरा आगे करने के मामले को लेकर भाजपा पर बेशक दबाव है। मगर पार्टी आलाकमान अब भी बिना किसी चेहरे को आगे किए मैदान में उतरने के मूड में है।

जबकि कांग्रेस ने वर्तमान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को आगे करते हुए उन्हें खुली छूट दे दी है। बावजूद इसके भाजपा नेता मान रहे हैं कि सूबे में अगली सरकार पार्टी की बनेगी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com