27 अगस्त 2017 रविवार का राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आज आपका दिन...

27 अगस्त 2017 रविवार का राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आज आपका दिन…

मेष (Aries): आज का दिन गृहस्थ एवं दांपत्य जीवन के लिए बहुत उचित है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बीत सकता है और प्रेम का सुखद अनुभव पा सकेंगे। आर्थिक लाभ तथा प्रवास की संभावना है। विचारों में उग्रता तथा अधिकार की भावना बढे़गी। आपके कार्य की प्रशंसा भी हो सकती है। संभवतः वाद-विवाद टालिएगा। 27 अगस्त 2017 रविवार का राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आज आपका दिन...वृषभ (Taurus): गणेशजी कहते है कि आज का दिन शुभफलदायी है। आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सारा दिन आप आनंद और उल्लास में बिताएंगे। दिन के सभी कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। धन से सम्बंधित लाभ की संभावना रहेगी। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे तथा मायके से लाभ होगा। व्याधिग्रस्त व्यक्तियों का स्वास्थ्य सुधरेगा। ऑफिस के उलझे हुए कार्य संपन्न होंगे।

मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते है कि आप तन एवं मन की अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। आज नया काम शुरू करने की योजना बनेगी परंतु काम प्रारंभ न करने की सलाह गणेशजी देते हैं। किसी जगह पर मानहानि होने की संभावना है। संतान सम्बंधी कार्यों के पीछे व्यय करना पड़ेगा। पाचनक्रिया सम्बंधी बीमारियों से पीड़ित हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता भी सताएगी। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा दिन है। आपमें कामुकता अधिक रहेगी। यात्रा-प्रवास के लिए समय अनुकुल नहीं है।

कर्क (Cancer): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल नहीं है। आज आप आनंद एवं स्फूर्ति का अभाव महसूस कर सकते हैं। मन चिंतातुर और अशांत रहेगा। घर में झगडे़ का वातावरण रह सकता है। स्वजनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। स्त्रियों के साथ मतभेद एवं तनाव हो सकता है। धैर्य से कार्य करेंगे और सकारात्मक भाव से आगे बढ़ेंगे तो इन सबसे बचा जा सकता है।

सिंह (Leo): गणेशजी कहते हैं कि आपका आज का दिन शुभफलदायी है। आरोग्य की दृष्टि से आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई-बंधुओं के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। उनसे लाभ भी होगा। किसी सुंदर स्थल पर घूमने जाना हो सकता है। मित्रों और स्वजनों के साथ भेंट होगी। कार्य सफलता से मित्र प्रसन्न होंगे। भावुक संबंधों के बंधन में बंध सकते हैं। कला के क्षेत्र में आपकी विशेष रुचि रहेगी। मानसिक रूप से स्वस्थ दिन बीतेगा।

कन्या (Virgo): आज का दिन आपके लिए शुभ फल देनेवाला है। अपनी मीठी वाणी से किसी का भी दिल आप जीत सकते हैं। आपके कार्य सिद्ध होने की काफी संभावना है। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। परिजनों के साथ सुखपूर्वक समय बीतेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आरोग्य अच्छा रहेगा। प्रवास की योजना बनने की संभावना है। बौद्धिक चर्चा में जुड़ेंगे। वाद-विवाद से बचें। भोजन के साथ कुछ मीठा भी खाएंगे। आयात-निर्यात से संबंधित विषयों में सफलता प्राप्त होगी।

तुला (Libra): आपका दिन शुभफलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति निखरेगी। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखिएगा। सृजनात्मक कार्य आप कर सकते हैं। विचार की दृढ़ता से आप काम को अच्छी तरह से पूरा कर पाएंगे। आर्थिक विषयों पर व्यवस्थित योजना बन सकेगी। प्रियपात्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। आभूषण, आनंद-प्रमोद के साधन एवं मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी आज आपको दुर्घटना से बचने, शल्यचिकित्सा न करवाने एवं तकरार में न उतरने की सलाह देते हैं। बातचीत में किसी के साथ भ्रांति न हो इसका ध्यान रखिएगा। शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंताओं से आप परेशान रहेंगे। आनंद-प्रमोद के पीछे विशेष खर्च होने की संभावना है। स्वजनों के साथ कलह होने का प्रसंग बन सकता है।

धनु (Sagittarius): आज का दिन आपके लिए लाभकारी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद आप ले सकेंगे। मित्रों के साथ सुंदर स्थल पर प्रवास का आयोजन होगा। आय में वृद्धि के योग हैं। भोजन अच्छा मिल सकता है।

मकर (Capricorn): गणेशजी कहते हैं कि आपका दिन संघर्षमय रहेगा। आज के दिन आग, पानी या वाहन सम्बंधित दुर्घटना से सावधान रहें। व्यापार के कारण व्यग्रता होगी। व्यापार के लिए यात्रा करने से लाभ होगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। संतान की पढ़ाई के संबंध में आपको संतोष का अनुभव होगा। गृहस्थजीवन आनंदपूर्वक बीतेगा। धन, मान, सम्मान मिलेगा। सगे संबंधी एवं मित्रों से लाभ होगा।

कुंभ (Aquarius): गणेशजी बताते हैं कि आपका दिन मिश्र फलदायी होगा। आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। फिर भी मानसिक शांति प्राप्त कर पाएंगे। कार्य करने का उत्साह मंद होगा। अधिकारियों से संभलकर चलना हितकर है। खर्च नाहक ही अधिक होगा। आमोद-प्रमोद, पर धन व्यय होगा। प्रवास एवं पर्यटन की संभावना है। विदेश से समाचार मिलेंगे। संतान की चिंता सताएगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ किसी गहन चर्चा में न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं।

मीन (Pisces): गणेशजी का कहना है कि आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। अधिक परिश्रमवाले कार्य अभी टालिएगा। मानसिक, शारीरिक परिश्रम अधिक होगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। व्यापारीवर्ग को पुरानी उगाही का धन मिल सकता है। स्वास्थ्य के विषय में संभालिएगा। अधिक खर्च न हो इसका ध्यान रखिए। अनैतिक कामवृत्ति पर संयम रखिएगा। ईश्वरभक्ति और आध्यात्मिक विचारों का पालन करें।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com