भारत ने उस खेल में जीता गोल्ड जो कोई नहीं जानता, यहां जानें

इन दिनों जोरों शोरों से काॅमन वेल्थ गेम्स चल रहे हैं। ऐसे में भारत के पास अब 9 मेडल आ चुके हैं। इनमें से बीते दिन ही नवां गोल्ड मेडल मिला है। ये गोल्ड मेडल भारत ने एक ऐसे अद्भुत खेल में जीता है जिसे शायद ही भारत में कोई जानता हो। ये एक ऐसा खेल है जिसे खेलने वाले या उस खेल के कोच कभी दिखाई तक नहीं दिए होंगे। हालांकि भारत ने फिर भी ऐसे खेल में गोल्ड जीत कर न सिर्फ देश का गौरव बढ़ाया है बल्कि शानदार इतिहास भी रच दिया है।

भारत मेनामोनिशान नहीं है इस खेल का

भारत के लिए बीते दिन काॅमन वेल्थ गेम्स में लाॅन बाॅल्स की महिला टीम गोल्ड जीत कर घर लाई है। ऐसे में भारत ने फोर्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम स्वर्णिम अक्षरों में नाम लिख दिया है। फोर्स का मतलब भी लाॅन बाॅल्स होता है। फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हरा कर ये खिताब अपने नाम किया है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल मुकाबले में 17-10 से करारी मात दी है। इस खेल का नामोनिशान तक देश में नहीं हैं। हालांकि इस गोल्ड को जोड़ कर अब तक देश के खाते में कुल चार गोल्ड जुड़ चुके हैं, तीन सिल्वर और दो ब्राॅन्ज मेडल। इन्हीं पदकों के साथ भारत अंक तालिका में खिसक कर 10वें स्थान पर आ पहुंचा है।

ये भी पढ़ेंजुडो खेलने को बेची कार, अब अपने प्रदर्शन से CWG में मचाई तबाही

ये भी पढ़ेंशुभमन की बहन की खूबसूरती देखी क्या, भाई संग है ऐसी बाॅन्डिंग

ये लाॅन बाॅल्स आखिर क्या है

ये खेल इंग्लैंड का है। इसी वजह से इसमें हमेशा इंग्लैंड ही जीत दर्ज कराता आया है। इंग्लैंड इस खेल में 20 स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुका है। वहीं अन्य पदक जोड़ कर इस खेल में इंग्लैंड अब तक कुल 50 पदक अपने नाम कर चुका है। खेल में लकड़ी, प्लास्टिक या रबड़ की गेंद का इस्तेमाल होता है जिसका वजन 1.59 केजी होता है। गेंद को खिलाड़ी रोल करके टारगेट तक पहुंचाते हैं। गेंद जहां से रोल की जाती है, वहां से टारगेट 23 मीटर की दूरी पर होता है। इस खेल को चार फार्मैटों में खेला जाता है। सिंगल में सिंगल खिलाड़ी, डबल, ट्रिपल व फोर्स में चार खिलाड़ी गेेंद को लेकर भागते हैं।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com