इस खिलाडी संग अपने ही देश में हुआ रंगभेद, सिर्फ16 की उम्र में झेला सब कुछ

हाल ही में इंग्लैंड के 27 साल के गेंदबाज ओली राॅबिन्सन अपनी गलत बयानबाजी के चलते बुरे फंस गए हैं। खास बात तो ये है कि उन्होंने 2 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। दरअसल उनके एक पुराने ट्वीट की वजह से वो दोबारा विवादों मे आ गये हैं। उन्होंने विवादित ट्वीट किया था जिसके बाद उनका हाल ही में शुरु हुआ करियर सही राह पर जाता नजर नहीं आ रहा है। उनके ट्वीट के मामले ने जब तूल पकड़ा तो इंग्लैंड एंड वेल्स बोर्ड ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय मैचों में न खिलाने का फैसला लेते हुए सस्पेंड कर दिया है। ये ट्वीट रंगभेद को लेकर किया गया था। वहीं अब रंगभेद को लेकर पूर्व भारतीय लेग स्पिनर ने भी बेहद चौंकाने वाला बयान दिया है जानते हैं क्या थी पूरी घटना।

इस खिलाड़ी ने किया अपने संग रंगभेद होने का दावा
आज हम टीम इंडिया के पूर्व लेग स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन की बात करेंगे। उन्होंने खुलासा किया है कि एक होटल में उनके दबे हुए रंग की वजह से उनके साथ रंगभेद जैसा घिनौना वाक्या हुआ था। ये वाक्या उनके साथ विदेश में नहीं बल्कि मुंबई के एक होटल में हुआ था। उन्हें होटल के अंदर दबा रंग होने की वजह से घुसने से मना कर दिया गया था। उन्होंने ये वाक्या किसी मीडिया हाउस के जरिए शेयर किया था जिसमें उन्होंने खुद के साथ रंगभेद होने की बात कही है।

फाइव स्टार होटल के अंदर घुसने से रोका
उन्होंने बताया कि एक बार उन्हें मुंबई के एक होटल में घुसने से रोक दिया गया था। वजह सिर्फ ये थी कि उनका रंग बाकी खिलाड़ियों से दबा हुआ था। कृष्णन ने आगे बताया, ‘मैं सिर्फ 16 साल का था जब मेरे साथ ये सब हुआ। उसी वक्त भारतीय टीम में मेरा चयन हुआ था। मैं पहली बार टीम इंडिया के साथ मैच के लिए किसी दौरे पर जाने वाला था। ये वाक्या उसके पहले का है। मुझे दौरे के लिए जाने से पहले मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में रुकना था। होटल के स्टाफ को लगा कि मैं टीम इंडिया के लिए कैसे खेल सकता हूं और फिर मेरा रंग भी दबा हुआ था।’ इसके साथ ही कृष्णन ने बाताय कि मुझे कई देशों में रंगभेद का सामना करना पड़ा है।

21 की उम्र में खेला अपना आखिरी टेस्ट
शिवरामकृष्णन ने एक और खुलासा किया कि जब आप मैदान पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हों पर आपके निजी जीवन पर कोई और प्रभाव पड़ रहा हो तो खेल भी अच्छा नहीं रह जाता है। धीरेधीरे खिलाड़ी की परफार्मेंस गिरने लगती है। यही मेरे साथ भी हुआ था। मैंने अपना आखिरी टेस्ट 21 साल की उम्र में खेला था।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com