रेल का सफर कटेगा अब रेडियो सुनते-सुनते, जानिए

     भारतीय रेल सेवा में यात्रियों को तमाम तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तमाम तरह के प्रयास किए जाते हैं। इसमें यात्रियों के मनोरंजन का ख्याल कुछ ही गाड़ियों में किया गया है। अब जानकारी मिल रही है कि उत्तर रेलवे की ओर से यात्रियों के मनोरंजन के लिए कुछ उपाय किए हैं। इसके तहत जिन शहरों की गाड़ियों में उत्तर रेलवे की सेवा जाती है उन-उन में वहां दिल्ली मंडल की सभी शताब्दी और वंदे भारत गाड़ियों में रेडियो सेवा मिलेगी।

क्या मिलेगी सुविधा
रेल का सफर आनंददायक बनाने के लिए यह सुविधा शुरू की जा रही है। उत्तर रेलवे ने यात्रियों को यह सुविधा प्रदान की है। यह एक तरह का मनोरंजन प्लेटफार्म है। यात्रियों को यह रेडियो की सुविधा कुछ शहरों की रेलगाड़ियों में मिलेगी। रेडियो सेवा दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, भोपाल, चंडीगढ़, अमृतसर, अजमेर, वाराणसी, देहरादून, कटड़ा और काठगोदाम की यात्रा करते वक्त यात्रियों को मिलेगी। यह सेवा सिर्फ शताब्दी और वंदेभारत एक्सप्रेस में मिलेगी और बैठे-बैठे रेडियो का मजा मिलेगा।

किन यात्रियों को मिलेगी रेडियो सेवा
उत्तर रेलवे की ओर से शुरू की जा रही सेवा में उन यात्रियों को रेडियो मनोरंजन का मौका मिलेगा जो उनकी प्रमुख रेलगाड़ियों में सफर कर रहे हैं। दिल्ली मंडल की सभी शताब्दी और वंदे भारत रेलगाड़ियों में यह रेडियो सेवा मिलेगी। इसके लिए एक अनुबंध किया गया है। और यह मनोरंजन उद्घोषणा प्रणाली के तहत होगा। रेडियो जॉकी यात्रियों का मनोरंजन अपने बातों से करेंगे और संगीत का मजा लोग लेंगे। अभी फिलहाल यह सेवा दस शताबदी और दो वंदे भारत एक्सप्रेस में दी जाएगी। बता रहा है कि रेलवे को इससे वार्षिकक 43 लाख रुपए से ज्यादा का राजस्व मिलेगा।

GB Singh
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com