Infinix Smart 8 Plus: 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला फोन हुआ लॉन्च

इनफिनिक्स ने अपने ग्राहकों के लिए हाल ही में स्मार्ट सीरीज के साथ Smart 8 और Smart 8 HD पेश किए थे। इतना ही नहीं इस सीरीज में Smart 8 Pro को भी ग्लोबल वेबसाइट पर देखा गया था। इसी कड़ी में Smart 8-series एक नया फोन Smart 8 Plus के नाम से सामने आया है। इनफिनिक्स का नया फोन 4 GB LPDDR4x RAM के साथ लाया गया है।

इनफिनिक्स ने अपने ग्राहकों के लिए हाल ही में स्मार्ट सीरीज के साथ Smart 8 और Smart 8 HD पेश किए थे। इतना ही नहीं, इस सीरीज में Smart 8 Pro को भी ग्लोबल वेबसाइट पर देखा गया था। इसी कड़ी में Smart 8-series एक नया फोन Smart 8 Plus के नाम से सामने आया है।

Smart 8 Plus के स्पेसिफिकेशन

प्रोसेसर-Infinix Smart 8  Plus को कंपनी Helio G36 chip के साथ लेकर आई है।

डिस्प्ले– Infinix Smart 8 Plus को कंपनी ने 6.6 इंच IPS LCD पैनल के साथ पेश किया है। फोन पंच होल डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट और 500 nits पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

रैम और स्टोरेज– इनफिनिक्स का नया फोन 4 GB LPDDR4x RAM और 64 GB / 128 GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आया है।

बैटरी– Smart 8 Plus की बैटरी की बात करें तो फोन को 6,000mAh बैटरी और 18W चार्जिंग के साथ यूएसबी सी पोर्ट के साथ लाया गया है।

कैमरा– Infinix Smart 8 Plus को कंपनी ने 50MP में मेन कैमरा, एक AI lens और एक क्वाड एलईडी फ्लैश के साथ पेश किया है। फोन 8MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम–  इनफिनिक्स का नया फोन Infinix Smart 8 Plus XOS 13-based Android 13 Go पर रन करता है।

कितनी है कीमत

Smart 8 Plus की कीमत को लेकर अभी आधिकारिक जानकारियां सामने नहीं आई हैं। इस फोन को कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर देखा जा रहा है।

फोन को चार कलर ऑप्शन Timber Black, Galaxy White, और Shiny Gold मे खरीदने की सुविधा मिलेगी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com