क्रिकेट जगत में अक्सर नए रिकाॅर्ड बनते व टूटटे रहते हैं। वहीं युवराज सिंह के एक रिकाॅर्ड की भारतीय मूल के खिलाड़ी ने बराबरी कर ली है जिस वजह से वो प्लेयर काफी चर्चा में आ गया है। भारतीय मूल के एक खिलाड़ी ने विदेश में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है।
इसके साथ–साथ उसने युवराज सिंह का एक रिकाॅर्ड की बराबरी भी कर ली है। बता दें कि उस खिलाड़ी का नाम जसकरण मल्होत्रा है और वे अमेरिका की ओर से मैदान पर उतरते हैं। हालांकि उन्होंने कैसा खेल खेला और युवराज सिंह का कौन से रिकाॅर्ड की बराबरी कर डाली, आइए जानते हैं।
इस कारनामे से की युवराज सिंह की बराबरी
जसकरण मल्होत्रा एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं और अमेरिकी टीम की ओर से खेलते हैं। खास बात ये है कि उन्होंने युवराज सिंह का वो रिकाॅर्ड बना डाला है जिसमें उन्होंने 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के जड़े थे। वे क्रिकेट जगत के इतिहास में ये कारनामा करने वाले युवराज सिंह के बाद चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। मल्होत्रा अमेरिका की ओर से खेलते हुए साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ ये कारनामा दिखाए हैं। पापुआ न्यू गिनी नाम की टीम के खिलाफ वे पहले ही एक तूफानी पारी खेल चुके हैं। उन्होंने उस मैच में अपनी टीम के लिए 124 गेंदों पर 173 रन बनाए हैं। खास बात ये रही कि उनकी इस पारी में 16 छक्के व 4 चौके शामिल रहे।
ये भी पढ़ें- इस भारतीय बल्लेबाज का अमेरिका में जलवा, एक मैच में ठोंक डाले 304 रन
ये भी पढ़ें- आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में टीम का हिस्सा होंगे धोनी, जानें कैसे
इससे पहले इन 3 खिलाड़ियों ने मारे 6 गेंद पर 6 छक्के
बता दें कि सबसे पहले साउथ अफ्रीकी पूर्व बल्लेबाज हर्शल गिब्स नाम के एक खिलाड़ी ने साल 2007 में 6 गेंद पर 6 छक्के लगाए थे। वहीं अब जसकरण मल्होत्रा ऐसा कारनामा करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने भी 6 गेंद पर 6 छक्के जड़े हैं। अब मल्होत्रा को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से खबरें वायरल हो रही हैं। वे वनडे में ये कारनामा करने वाले दूसरे क्रिकेटर हैं तो वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में जसकरण ये कारनामा करने वाले चौथे क्रिकेटर बन गए हैं। खास बात ये है कि ये कारनामा पहले ही हर्शल गिब्स, युवराज सिंह, कीरोन पोलार्ड ने कर दिखाया है जो अब मल्होत्रा ने किया है।
ऋषभ वर्मा
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features