नामांकन से पहले केशव प्रसाद मौर्य ने शीतला माता के किए दर्शन

कौशांबी, उत्तर प्रदेश के विधनासभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पार्टी ने कौशाम्बी के सिराथू से प्रत्याशी बनाया है। केशव प्रसाद मौर्य गुरूवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। कौशांबी जिले में पांचवें चरण में 27 फरवरी को मतदान होगा। भाजपा के केशव प्रसाद मौर्य के नामांकन के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी मौजूद रहेंगे।

कौशांबी में सिराथू विधानसभा क्षेत्र से नामांकन करने से पहले केशव प्रसाद मौर्य ने कड़ा धाम के शीतला माता मंदिर में शीश नवाया। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में केशव मौर्य अपना नामांकन शुभ मुहर्त में दोपहर 12:30 बजे करेंगे। उन्होंने सुबह सबसे पहले पैतृक निवास में मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद अपनी माता का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। शीतला माता के मंदिर में दर्शन पूजन के समय परिवार के सदस्यों के साथ ही शुभ चिंतक मौजूद थे।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आज नामांकन होना है। इसके लिए वह बुधवार रात ही कौशांबी पहुंच गए थे। सिराथू विधानसभा सीट के केशव प्रसाद के नामांकन के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व विधानसभा चुनाव प्रभारी केन्द्रीय मंत्री प्रदेश धर्मेन्द्र प्रधान भी आज सिराथू में रहेंगे। जेपी नड्डा 11:00 बजे प्रयागराज में विशेष विमान से एयरपोर्ट पर उतरने के बाद धमेंद्र प्रधान के साथ हेलीकाप्टर से सिराथू आएंगे।

केशव मौर्य बोले- अखिलेश यादव को लड़ना चाहिए सिराथू से चुनाव

उप मुख्यमंत्री व सिराथू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को उनके खिलाफ चुनाव लड़नाचाहिए था। पल्लवी पटेल तो उनकी छोटी बहन के समान हैं। लोकतंत्र में सबका समान अधिकार है, इसलिए पल्लवी का भी स्वागत है। इसके साथ यह भी कहा कि वैसे पल्लवी के टिकट वापस करने की उन्हें सूचना मिल गई है। उन्होंने दावा किया कि सिराथू सहित पूरे प्रदेश में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

सिराथू से समाजवादी व अपना दल (कमेरावादी) की उम्मीदवार पल्लवी पटेल के बारे में कहा कि वह अनुप्रिया पटेल की छोटी बहन हैं। इस नाते उनकी भी बहन के समान हैं। लोकतंत्र में सबका अधिकार है, कोई कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है। उन्हें पता चल गया कि पल्लवी ने टिकट वापस कर दिया है। केशव प्रसाद ने कहा कि कहा कि सिराथू से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को चुनाव लड़ना चाहिए था।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com