धोनी के जन्मदिन पर जानें किन महंगी कारों के मालिक हैं ये, देखें लिस्ट

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को रिटायर हुए दो साल हो रहे हैं। खास बात ये है कि कैप्टन कूल का जादू अब भी फैंस के दिल से कम नहीं हुआ है। उनके बर्थडे जैसे खास मौके पर आपको बताते हैं कि आखिर वे कितनी और किन कीमती कारों के मालिक हैं। मालूम हो कि इस बार धोनी अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी का जन्म 7 जुलाई, 1981 को हुआ था। तो चलिए जानते हैं कि धोनी के पास सबसे महंगी कार की कितनी कीमत है।

ये है धोनी की सबसे फेवरेट कार

धोनी के पार porche 911 कार है। ये धोनी की सबसे पसंदीदा कारों में टाॅप पर है। इस कार की कीमत 2.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस कार की सबसे बड़ी खासियत है कि सेकंडो में 100 कीमी की रफ्तार पकड़ना है। इस कार में 2.5 ही सेकंड में 100 कीमी प्रति घंटे की रफ्तार आ जाती है। इसके अलावा धोनी के पास Ferrari 599 GTO कार भी है। इस कार की कीमत 1.39 करोड़ रुपये बताई जाती है। इस कार का इंजन काफी ज्यादा पाॅवरफुल है। बता दें कि धोनी को कारों के साथ-साथ बाइकों का भी बड़ा शौक है। धोनी के पास कई सारी महंगी बाइके भी हैं।

ये भी पढ़ें-इंग्लैंड सीरिज के साथ इस खिलाड़ी का करियर हो सकता है ख़त्म, जानिए वजह

ये भी पढ़ें-खेल नहीं दो शादियों की वजह से चर्चा में रहे ये भारतीय खिलाड़ी, देखें लिस्ट

फेवरेट कारों में इनका नाम भी शामिल

धोनी के पास Pontiac Firebird Trans Am कार भी है। इस कार को धोनी ने दो साल पहले ही साल 2020 में खरीदा था और अपने कलेक्शन में शामिल किया था। इस कार की कीमत 68 लाख रुपये बताई जाती है। इसके अलावा उनके पास Hummer H2 कार भी है। इस कार की कीमत 72 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा कैप्टन कूल के पास निसान जोंगा नाम की कार भी है। धोनी चेरोकी ट्रैकहाॅक, जीप ग्रैंड और लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2 कारों के भी मालिक हैं। धोनी की फेवरेट ये सभी कारें हैं। बता दें कि धोनी ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो पर वे आईपीएल में अब भी सक्रीय हैं और चेन्नई की कप्तानी करते अगले साल भी नजर आ सकते हैं।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com