Lathicharge: कांग्रेसियों पर पुलिस ने किया जमकर लाठीचार्ज, जानिए क्या थी वजह?

लखनऊ: भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ विधानभवन कूच कर रहे युवा कांग्रेसियों को पुलिस ने मंगलवार को दौड़ा.दौड़ाकर पीटा। लाठीचार्ज में कांग्रेस के विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू समेत 40 से ज्यादा कांग्रेसी घायल हुए हैं। इनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव भी चोटिल हुए हैं। लल्लू को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैए जहां उनके अंगुली में फ्रैक्चर बताया गया है।


पुलिस का कहना है कि कांग्रेसियों को विधानभवन जाने से रोकने पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से धक्का मुक्की शुरू कर दी और पथराव किया। इससे पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। 81 कांग्रेसियों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गयाए हालांकि बाद में उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ वजीरगंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कैसरबाग स्थित गांधी भवन में युवा कांग्रेसियों ने ष्भारत बचाओ जनांदोलनष् के तहत कार्यक्रम आयोजित किया था।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बरए राज्यसभा सदस्य संजय सिंहए एमएलसी दीपक सिंह और विधायक अराधना मिश्रा थोड़ी देर के लिए पहुंचे थे। दोपहर करीब ढाई बजे पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार केशव चंद और अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने विधानभवन के लिए कूच कर दिया। इसी दौरान केजीएमयू गए राज्यपाल के लौटने का वक्त हो गया।

कांग्रेसियों को ये पता लगा तो वे राज्यपाल का काफिला रोककर उन्हें ज्ञापन देने की जिद करने लगे।पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो कांग्रेसी पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। धक्का मुक्की के बाद कांग्रेसियों ने पथराव शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। कार्यकर्ता सड़क की तरफ दौड़े तो पुलिस ने उन्हें घेरकर जमकर पीटा।

गांधी भवन में मौजूद कांग्रेसियों पर भी पुलिस ने लाठियां बरसाईं। घायलों को अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था तक नहीं हो सकी। ऐसे में कांग्रेसियों ने अपने साधनों से ही उन्हें अस्पताल पहुंचाया। घायलों में युवक कांग्रेस के मध्य जोन के अध्यक्ष अंकित वर्मा को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

बस्ती के अंकुर वर्मा और हमीरपुर के बृजेश बादल को भी ट्रॉमा सेंटर में रखा गया हैए जबकि रायबरेली के अनुज सिंह बलरामपुर अस्पताल में भर्ती हैं। प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर घायलों को देखने बलरामपुर अस्पताल और केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में गए।

उन्होंने बलरामपुर अस्पताल में भर्ती लल्लू समेत सभी कांग्रेसियों का हालचाल जाना। ट्रॉमा सेंटर में भी घायलों के उचित इलाज की मांग प्रशासन से की। विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह ने भी सभी घायलों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने लाठीचार्ज की निंदा करते हुए उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com