जानें कैसे: सेहत और खूबसूरती दोनों के लिए गुणकारी है अखरोट का तेल

अखरोट ओमेगा 3, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स, मैग्नीशियम, कॉपर, विटामिन ए और डी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह दिमाग के लिए काफी लाभकारी फल है। इसी वजह से इसे ब्रेन फूड यानी कि दिमाग का भोजन कहा जाता है। अखरोट का तेल कई तरह के कामों में प्रयुक्त होता है। बाजार में दो तरह के (कोल्ड प्रेस्ड और रिफाइंड) अखरोट के तेल उपलब्ध होते हैं। कोल्ड प्रेस्ड अखरोट का तेल हमारी अच्छी सेहत के लिए आवश्यक कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए थोड़ा महंगा भी होता है। जबकि रिफाइंड तेल में कम मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह सौंदर्य प्रसाधनों में उपयोग में लाया जाता है।

जानें कैसे: सेहत और खूबसूरती दोनों के लिए गुणकारी है अखरोट का तेल

अखरोट के तेल में कई तरह के खनिज और पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए यह हमारी सेहत को बेहतर बनाने के लिए बेहद आवश्यक खाद्य है। आज हम अखरोट के तेल से मिलने वाले फायदे के बारे में आपको बताने जा रहे हैं-

सीएम योगी का बड़ा ऐलान: शहीद दरोगा को वीरता पदक, परिवार को 50 लाख की दी जाएगी आर्थिक सहायता

फंगल इंफेक्शन से लड़ने में – अखरोट का तेल फंगल इंफेक्शन में काफी फायदेमंद है। कोल्ड प्रेस्ड वॉलनट ऑयल को अदरक के साथ मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाने से काफी लाभ मिलता है। अखरोट के तेल में टी ट्री ऑयल मिलाकर लगाने से भी संक्रमण से आराम मिलता है।संक्रमण को रोकने के लिए बेहद जरूरी है कि आप अखरोट के तेल को नियमित रूप से प्रयोग में लाएं।

झुर्रियां दूर करने में – अखरोट का तेल त्वचा पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को रोकने में भी काफी मदद करता है। यह त्वचा पर झुर्रियों, फाइन लाइन्स आदि को बढ़ने से रोकने का काम करता है। इसमें मौजूद विटामिन ई चेहरे को हमेशा जवान बनाए रखता है तथा चेहरे के सारे दाग-धब्बों को हटाने में काफी मदद करता है। अखरोट के तेल को दही, शहद और ओटमील पाउडर के साथ मिलाकर चेहरे के लिए बेहतरीन फेस पैक बनाया जा सकता है।

अस्थमा, एक्जिमा के इलाज में – अखरोट के तेल का उपयोग अस्थमा, एक्जिमा और आर्थराइटिस जैसे रोगों के इलाज में भी किया जा सकता है। अखरोट में फाइबर की काफी मात्रा पाई जाती है। यह हमारे पाचन तंत्र को काफी मजबूत बनाता है।

 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com