Love Sex Dhoka: एक विधवा की जिंदगी पड़ोसी ने कर दी बर्दबाद, पुलिस तक पहुंचा मामला!

लखनऊ: मडिय़ांव इलाके में एक विधवा को उसके पड़ोसी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाये। इसके बाद जब पीडि़ता ने आरोपी से शादी की बात रखी तो आरोपी ने उसके साथ दुराचार भी किया। पीडि़ता ने अब इस मामले में आरोपी के खिलाफ मडिय़ांव कोतवाली में एफआईआर दर्ज करायी है।


मडिय़ांव के शेरवानी नगर इलाके में एक महिला अकेली रहती है। महिला के पति की वर्ष 2016 में मौत हो चुकी है। महिला का कहना है कि उसके पड़ोस में रहने वाले सतेन्द्र पाल ने पहले तो उससे दोस्ती की। इसके बाद सतेन्द्र पाल ने महिला से शादी की बात रखी। विधवा महिला ने सतेन्द्र पाल से शादी की पेशकश को कबूल कर लिया।

इसके बाद आरोपी सतेन्द्र पाल ने महिला का शरीरिक शोषण शुरू कर दिया। महिला जब भी सतेन्द्र पाल से शादी की बात करती तो वह इधर-उधर की बात कहकर मामले को टाल देता। महिला का आरोप है कि चंद रोज पहले सतेन्द्र उसके घर आया। महिला ने जब उससे शादी की बात कही तो वह भड़क उठा और मारपीट करने लगा। इस पर महिला ने मदद के लिए शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग निकला।

अगले दिन फिर सतेन्द्र महिला के घर पहुंचा और उसको अपनी बातों में उलझा लिया। सतेन्द्र ने महिला से खाना मांगा। महिला ने सतेन्द्र को खाना दिया। खाना खाने के बाद महिला ने सतेन्द्र को अपने घर जाने के लिए कहा। बस इस बात पर सतेन्द्र नाराज हो गया। महिला का आरोप है कि सतेन्द्र ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और फिर पूरी रात उसके साथ दुराचार किया।

महिला विरोध करती रही पर आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। सुबह होने पर सतेन्द्र फिर से महिला से शादी करने की बात कही और बहानेबाजी कर वहां से चला गया। सतेन्द्र की इस हरकत से परेशान महिला ने अब इस मामले मेें मडिय़ांव पुलिस से शिकायत की है। महिला का आरोप है कि सतेन्द्र शादी का झांसा देकर सिर्फ उसका शारीरिक शोषण करना चाहता है। महिला की शिकायत पर मडिय़ांव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com