#MadhyaPradeshElections:मध्य प्रदेश में शुरू हुआ मतदान, लोगों ने दिखा उत्साह!

भोपाल: #MadhyaPradeshElections मध्य प्रदेश विधानसभा की सभी 230 सीटों के लिए बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। इससे पहले बालाघाट जिले की तीन सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई। राज्य में वोटरों में अच्छा.खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी पोलिंग बूथों पर लोगों की कतारें दिख रही हैं।


अटेर से बीजेपी प्रत्याशी अरविंद भदौरिया और कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे को किया सर्किट हाउस में किया नजरबंद। उनके अलावा लहार से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ गोविंद सिंह और बीजेपी प्रत्याशी रसाल सिंह को लहार रेस्ट हाउस में किया नजरबंद। भिंड इस विधानसभा के बीजेपी उम्मीदवार चौधरी राकेश चौधरी सिंह चतुर्वेदी, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नरेंद्र सिंह कुशवाह को भी शहर के सर्किट हाउस पर किया गया नजरबंद। गुना के बमौरी में परांठ गांव पोलिंग बूथ पर पीठासीन अधिकारी सोहनलाल बाथम की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

उधर इंदौर विधनसभा 5 के दीपिका बाल मंदिर नेहरू नगर के पीठासीन अधिकारी कैलाश पटेल को भी हार्टअटैक आया। उन्हें शहर के शैल्बी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वोटिंग शुरू होते ही ईवीएम मशीनों में खराबी आने की समस्या शुरू हो गई है। आगर मालवा के पोलिंग बूथ नंबर 139 और 140 पर मशीन खराब हुई है। इसके अलावा भोपाल के दक्षिण पश्चिम विधानसभा में कोपल स्कूल के पोलिंग बूथ पर ईवीएम में खराबी आई। शहडोल में भी इस तरह की समस्या सामने आई है। उधर डबरा विधानसभा के मतदान केंद्र 178 पर ईवीएम खराब होने से आधे घंटे से वोटिंग रुकी है।

इसके अलावा गुना के राघौगढ़ में म्टड खराबी आई है। वहीं अलीराजपुर के पोलिंग बूथ नंबर 86 पर ईवीएम खराब हुई। भिंड के पोलिंग बूथ नंबर 132 और 72 में भी मशीन खराब हुई है। इसके चलते यहां सपा प्रत्याशी नरेंद्र कुशवाह को बिना बोट डाले लौटना पड़ा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ अपने गांव जैत में मतदान किया। इससे पहले बीजेपी नेता शिवराज सिंह ने पत्नी और बेटों के साथ अपने पैतृक गांव जैत में दर्शन.पूजन कर प्रदेशवासियों के कल्याण, सुख और समृद्धि की कामना की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आज मतदान है इसलिए दर्शन.पूजन कर अब मताधिकार का उपयोग करने जा रहा हूं। बुधनी विधानसभा सीट पर इस बार शिवराज की टक्कर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव से है। मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वी एल कांता राव ने मंगलवार को कहा कि 28 नवंबर को मध्य प्रदेश विधानसभा की सभी 230 सीटों के लिए मतदान होगा।

227 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक और बालाघाट जिले के तीन नक्सल प्रभावित विधानसभा क्षेत्रों परसवाड़ा, बैहर एवं लांजी में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। उन्होंने बताया कि कुल 5,04,95,251 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे जिनमें 2,63,0,ए300 पुरुष, 2,41,30,390 महिलाएं एवं 1389 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इनमें से 65000 सर्विस मतदाता डाक मतपत्र से पहले ही मतदान कर चुके हैं। बाकी 5,04,33,079 मतदाता कल अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

राव ने कहा कि इस चुनाव के लिए 1094 निर्दलीय उम्मीदवारों सहित कुल 2899 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें से 2644 पुरुषए 250 महिलाएं एवं पांच ट्रांसजेंडर शामिल हैं। मध्य प्रदेश में 65367 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 17000 मतदान केन्द्र संवेदनशील घोषित किये गए हैं जहां केन्द्रीय पुलिस बल और वेवकास्टिंग के साथ माइक्रो पर्यवेक्षक भी तैनात किये गए हैं।

सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान के लिए ईवीएम के साथ वीवीपैट का उपयोग होगा। राव ने बताया कि राज्य में शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए 1.80 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैंए जिनमें केन्द्रीय और राज्य के सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी तंत्र निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

राव ने बताया कि प्रदेश में कुल 3,00,782 कर्मचारी चुनाव कार्य में लगाए गए हैं जिनमें 45904 महिला कर्मचारी शामिल हैं। न्होंने कहा कि प्रदेश में 160 मतदान केन्द्र केवल दिव्यांग कर्मचारियों के जिम्मे रहेगें ये बूथ पूरी तरह दिव्यांग कर्मचारी ही संचालित करेंगे। इसके अलावा 3ए046 मतदान केन्द्र केवल महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किये जाएंगे। मध्य प्रदेश में इस बार भी मुख्य रूप से बीजेपी एवं कांग्रेस के बीच मुकाबला होने की उम्मीद है।

हालांकिए प्रदेश में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी का दावा है कि वह दिल्ली वाली अपनी सफलता को राज्य में दोहराएगी जहां 2015 के विधानसभा चुनाव में उसने कांग्रेस और बीजेपी का सूपड़ा साफ कर दिया था। बीजेपी ने सभी 230 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैंए जबकि कांग्रेस ने 229 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं और एक सीट अपने सहयोगी शरद यादव के लोकतांत्रिक जनता दल के लिये छोड़ी है। आप 208 सीटों पर चुनाव लड़ रही है बसपा 227, शिवसेना 81 और सपा 52 सीटों पर चुनावी मैदान में है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com