Mi 10T और Mi 10T Pro स्मार्टफोन की हाल ही में ग्लोबल लॉन्चिंग हुई है। इन दोनों फोन को 15 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi India के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने कंफर्म किया है कि जल्द ही Mi10T और Mi10T Pro स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया जाएगा। Mi 10T और Mi 10T Pro स्मार्टफोन को पंच-होल डिस्प्ले डिजाइन में पेश किया जा सकता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश्ड रेट डिस्प्ले ऑफर की जाएगी।

Mi 10T, Mi 10T Pro की संभावित कीमत और ऑफर 

मनु जैन के Twitter अकाउंट से Mi 10T और Mi 10T Pro स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च होने की सूचना मिली है। उन्होंने कंफर्म किया कि Mi 10T और  Mi 10T Pro स्मार्टफोन को भारत में 15 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। फोन का लॉन्चिंग इवेंट 15 अक्टूबर की दोपहर 12 बजे शुरू होगा। Mi 10T स्मार्टफोन को ग्लोबली पिछले हफ्ते EUR 499 (करीब 43,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है। वही Mi 10T pro स्मार्टफोन को EUR 599 (करीब 51,700 रुपये) में भारत में लॉन्च किया जाएगा। मनु जैन के Twitter पोस्ट में Mi 10T Lite स्मार्टफोन को शामिल किया गया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Mi 10T Lite स्मार्टफोन देरी से लॉन्च किया जा सकता है।

Mi 10T, Mi 10T Pro स्पेसिफिकेशन्स 

Mi 10T 5G और Mi 10T 5G Pro स्मार्टफोन को एंड्राइड 10 बेस्ड MIUI 12 पर काम करेगा। Mi 10T 5G स्मार्टफोन 6.67 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन का रेजोल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल होगा। फोन का डिस्प्ले 20:9 ऑस्पेक्ट रेश्यो के साथ आएगा। फोन की डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश्ड रेट के साथ आएगी। फोन को Corning Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। Mi 10T Pro 5G स्मार्टफोन 6.67 इंच फुल एचडी प्लस डिस्पले के साथ आएगा। फोन की डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल होगा। फोन octa-core Qualcomm Snapdragon 865 SoC के साथ आएगा। इसे 8GB of LPDDR5 रैम का सपोर्ट मिलेगा। Mi 10T स्मार्टफोन 128GB स्टोरेज के साथ आएगा। Mi 10T Pro स्मार्टफोन 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में आएगा।

Mi 10T 5G स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन्स 

Mi 10T 5G स्मार्टफोन के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसका प्राइमरी कैमरा 64MP होगा। सेकेंड्री लेंस 13MP अल्ट्रा वाइड एगल, और 5MP मैक्रो लेंस का सपोर्ट मिलेगा। वही Mi 10T Pro स्मार्टफोन के रियर पैनल पर 108MP का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा, जिसे ऑप्टिकल इमेज स्टैबिलाइजेशन (OIS), 13MP सेकेंड्री कैमरा अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5MP मैक्रो लेंस का सपोर्ट मिलेगा। दोनों स्मार्टफोन में 20MP सेल्फी कैमरा सेंसर के साथ आएगा। Xiaomi स्मार्टफोन 5,000mAh बैटरी के साथ आएगा। Mi 10T स्मार्टफोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। वहीं Mi 10T Pro स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी। फोन 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।