Molestation: ईसीजी के दौरान महिला मरीज से छेडख़ानी!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मडिय़ांव इलाके में एक अस्पताल के कर्मचारी पर ईसीजी के दौरान एक महिला बैंककर्मी से छेडख़ानी का आरोप लगा है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर पीडि़ता ने इस बारे में अपने पति को बताया। रविवार को दोनों पति-पत्नी पुलिस के पास पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने इस मामले में अस्पताल के कर्मचारी के खिलाफ छेडख़ानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


मडिय़ांव इलाके में एक महिला बैककर्मी अपने परिवार संग रहती है। बताया जाता है कि चंद रोज पहले ड्यूटी के दौरान अचानक उसकी तबियत खराब हो गयी। इस पर स्टाफ के लोगों ने उसको इलाज के लिए पुरनिया फ्लाईओवर स्थित जीवन हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। महिला का कहना है कि उसको फौरन अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।

उस वक्त इमरजेंसी में एक महिला और श्याम नाम का स्टाफ मौजूद थी। इमरजेंसी में भर्ती होते ही उसको फौरन ईसीजी किया गया। ईसीजी के दौरन महिला के शरीर पर क्लिप लगायी गयी थी। कुछ देर के बाद ईसीजी होने के बाद इमरजेंसी में मौजूद महिला स्टाफ वहां से चली गयी तो कर्मचारी श्याम क्लिप हटाने लगा। महिला का आरोपी है कि क्लिप हटाने के दौरान आरोपी श्याम सिंह ने उसके साथ गलत हरकत की और छेडख़ानी की।

श्याम सिंह की इन हरकतों की वजह से वह काफी डर भी गयी, पर उस वक्त उसकी तबियत खराब थी तो वह विरोध नहीं कर सकी। अस्पताल में इलाज कराने के बाद जब महिला डिस्चार्ज होकर अपने घर पहुंची तो उसने सारी घटना अपने पति को बतायी। पत्नी की बात सुन पति भी सन्न रह गया।

रविवार को दोनों पति-पत्नी मडिय़ांव पुलिस के पास इस मामले की शिकायत लेकर पहुंचे। छेडख़ानी की बात सुन पुलिस ने फौरन इस मामले में अस्पताल कर्मचारी श्याम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। अब इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि छानबीन की जा रही है और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com