न्यूजीलैंड के क्रिकेटर ने इस वजह से नीलाम की सबसे कीमती चीज़

इन दिनों वैसे ही देश में आईपीएल का खुमार सिर चढ़ कर बोल रहा है। ऐसे में देश-विदेश से कई तरह की क्रिकेट से जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं। आज हम न्यूजीलैंड के एक क्रिकेटर के बारे में बात करेंगे। उन्होंने अपनी जिंदगी और करियर से जुड़ी सबसे कीमत चीज नीलाम कर दी है। वो क्या चीज है, चलिए उसके बारे में जानते हैं। साथ ही जानेंगे की नीलामी के पैसे का आखिर उन्होंने ऐसा क्या किया कि लोग उन्हें अब सलाम तक करने को मजबूर हैं।

न्यूजीलैंड के क्रिकेटर ने की इस चीज की नीलामी

न्यूजीलैंड के क्रिकेटर एजाज पटेल के बारे में इन दिनों हर कोई जान कर उन्हें सलाम ठोक रहा है। बीते साल एजाज ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था। इसकी वजह से उन्होंने सुर्खियां भी बटोरी थीं। साल 2021 के दिसंबर में उन्होंने भारत के वानखेड़े स्टेडियम में एक कारनाम किया था। उन्होंने भारत के खिलाफ एक ही पारी में कुल 10 विकेट चटकाए थे। वे इस तरह का कारनामा करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए थे। उन्होंने इस मैच में एक जर्सी पहनी थी जो इस कारनामे की याद दिलाती है। इस जर्सी को उन्होंने नीलाम कर दिया है। उन्होंने नीलामी के पैसों का क्या किया है, इस बारे में जान कर आप भी उन्हें सलाम करने लगेंगे।

ये भी पढ़ें-इस खिलाड़ी ने ipl में वो कर दिया जो कोई भारतीय न कर सका, रचा इतिहास

ये भी पढ़ें-जानिए हैदराबाद के हार के बाद प्वाइंट्स टेबल में क्या हुए बदलाव

दुनिया भर के लोग कर रहे सलाम

बता दें कि एजाज इस वक्त महज 33 साल के ही हैं। उन्होंने इतनी कम उम्र में ये कारनामा कर दिखाया। वे बांए हाथ के स्पिनर गेंदबाज हैं। उन्होंने अब तक कुल 11 टेस्ट खेले हैं और कुल 43 विकेट लिए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा भी कि ये दिन मेरे लिए बहुत खास है। मैं कुछ परिवारों और बच्चों की मदद करने जा रहा हूं। उन्होंने नीलामी के सारे पैसे न्यूजीलैंड के नेशनल चिल्ड्रन हाॅस्पिटल के स्टारशप रेडियोलाॅजी डिपार्टमेंट को दे दिए। उन्होंने नीलामी इसलिए की ताकी वे बच्चों के ट्रीटमेंट के लिए अधिक से अधिक पैसों का प्रबंध कर सकें। उनकी इस जिंदादिली को लेकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। उन्हें दुनिया भर के लोग इस बात के लिए सलाम भी कर रहे हैं।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com