इस खिलाड़ी ने ipl में वो कर दिया जो कोई भारतीय न कर सका, रचा इतिहास

इन दिनों सभी देशवासियों पर आईपीएल का बुखास चढ़ा हुआ है। बता दें ऐसे में एक कश्मीरी लड़के ने जो कारनामा किया है, उसे आज तक आईपीएल के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी ने नहीं किया है। इस खिलाड़ी का नाम उमरान मिलक है। इन्हें इतनी तेज गेंदबाजी कराई कि आईपीएल के इतिहास में इतनी तेज गेंदबाजी किसी भारतीय ने ऐसी गेंद कभी नहीं कराई। इसी वजह से उमरान सोशल मीडिया पर छा गए और अब वे आईपीएल के सेलिब्रिटी भी बन गए हैं। तो चलिए विस्तार से जानते हैं उमरान के इस कारनामें के बारे में और उनके रचे इतिहास के बारे में।

आईपीएल में रचा इतिहास

साल 2022 में आईपीएल के इतिहास को झकझोरने वाला उमरान तेज गेंदबाज है। उनकी तेज गेंदबाजी ने इतिहास रच दिया है। वे सबसे तेज गेंद कराने वाले आईपीएल के इतिहास के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अपनी इस गेंदबाजी से सभी को हैरान करके रख दिया। उमरान हैदराबाद की ओर से खेल रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स जब बल्लेबाजी कर रही थी तभी 20वें ओवर की चौथी गेंद पर उमरान ने ये कारनाम कर दिखाया। उनकी गेंद की रफ्तार 157 किलोमीटर प्रति घंटे थी। इनसे पहले आस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज शाॅन टैट ने ये कारनामा किया था। उन्होंने 2011 के आईपीएल में 157.71 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से गेंद कराई थी।

ये भी पढ़ें-जानिए हैदराबाद के हार के बाद प्वाइंट्स टेबल में क्या हुए बदलाव

ये भी पढ़ें-के एल राहुल और अथिया की शादी को लेकर आया ये बड़ा अपडेट, जानें

इन 5 गेंदबाजों ने रचा इतिहास

आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज गेंदबाजी कराने की लिस्ट में इन 5 खिलाड़ियों का नाम शामिल है। आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी शाॅन टैट ने लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। इन्होंने 157.71 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद कराई थी। वहीं दूसरे नंबर पर भारत के उमरान मलिक हैं। इन्होंने 157 किलोमीटर प्रति घंटे से गेंद कराई। तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के एनरिक नाॅर्किया, चौथे नंबर पर भारत के उमरान मलिक और पांचवे नंबर पर फिर से एनरिक नाॅर्किया हैं। तीसरे पर एनरिक ने 156.22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद कराई थी। चौथे नंबर पर फिर से उमरान मलकि ने 156 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी। वहीं पांचवे नंबर पर एनरिक ने पहले कभी 155.21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com