इस फेमस एक्ट्रेस के फेवरेट नहीं हैं विराट, किसी और को बताया हीरो

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को आज की डेट में कौन नहीं पसंद करता है। उनमें देश के लगभग सभी युवा क्रिकेट प्रेमियों की जान बसती है। शायद ही कोई होगा जिसे विराट कोहली या उनका गेम पसंद न आता हो। हालांकि ऐसी ही एक युवा अभिनेत्री हैं जिन्हें विराट कोहली नहीं पसंद हैं। उन्हें कोहली से ज्यादा कोई और खिलाड़ी पसंद है।

ये अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि साउथ इंडिया की जानी मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हैं। 25 साल की इस अभिनेत्री के पसंदीदा खिलाड़ी की लिस्ट में विराट कोहली की जगह कोई और प्लेयर है। तो चलिए जानते हैं कि रश्मिका को विराट क्यों नहीं पसंद है और विराट की जगह उन्हें कौन सा खिलाड़ी पसंद है।

रश्मिका मंदाना को हीरो हैं ये क्रिकेट प्लेयर, आपके भी होंगे

रश्मिका मंदाना ने एक बातचीत के दौरान कहा था कि उन्हें आईपीएल की सभी टीमों में से आरसीबी सबसे ज्यादा पसंद है। हालांकि आरसीबी के कप्तान विराट कोहली उनकी पसंद नहीं बन पाए। उन्होंने आगे बताया कि उनके सबसे पसंदीदा क्रिकेटर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। मंदाना ने अपनी आवाज पर जोर देकर कहा था कि धोनी उनके हीरो हैं। वे बोलीं, ‘धोनी की बल्लेबाजी हो या कप्तानी या फिर विकेट कीपिंग… कोई भी उनसे अच्छा नहीं कर सकता है। कोई भी खिलाड़ी उनके आगे घुटने टेक देगा। वो मास्टर क्लास प्लेयर हैं। धोनी मेरे हीरो हैं।’

महज 25 साल की उम्र से 10 से ज्यादा फिल्में कर चुकी

रश्मिका मंदाना भले ही साउथ की फेमस एक्ट्रेस हैं पर महज 25 साल की उम्र में उनके उत्तर भारत में भी काफी चाहने वाले हैं। रश्मिका ने कन्नड़, तमिल और तेलुगू फिल्मों में अभिनय किया है। बता दें कि रश्मिका की पहली फिल्म साल 2018 में छालो आई थी। रश्मिका की पहली फिल्म तेलुगू सिनेमा में रिलीज हुई थी। इसके बाद वो सुल्तान में दिखीं थीं जो उनकी पहली तमिल फिल्म थी। रश्मिका अब तक 10 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। रश्मिका ने अपने टैलेंट और फिल्मों में बेहतरीन अभिनय की बदौलत लोगों के दिलों में अपनी गहरी छाप छोड़ी है।

आईपीएल 2021 अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग के इस साल के संस्करण को अनिश्चित काल के लिए पोस्टपोंड कर दिया गया है। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। ‘मेन इन रेड’ ने इस साल के खेले गए आईपीएल के 7 मैचों में से 5 में जीत का सेहरा अपने नाम किया है और अंक तालिका में टीम के खाते में 10 अंक जोड़ लिए।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com