मुंबई इंडियंस ही नहीं इन खेलों में भी लगा है नीता अंबानी का पैसा

क्रिकेट की बात करें तो विश्व कप के बाद देशदुनिया में होने वाली लीग्स का ही ख्याल आता है। बता दें कि दुनिया की सबसे शानदार और पैसे वाली लीग आईपीएल है जो हर साल होती है। खास बात ये है कि देश की बड़ी टेलीकाॅम कंपनी रिलायंस की मालकिन नीता अंबानी की भी इस लीग में एक टीम है जिसका नाम मुंबई इंडियंस है। खास बात ये है कि नीता सिर्फ मुंबई इंडियंस की ही मालकिन नहीं हैं बल्कि वे कई और खेलों की टीम की भी मालकिन हैं। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि नीता का नाता और किनकिन खेलों से है।

इन खेलों में भी लगा है रिलायंस का पैसा

आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस पर रिलायंस का मालिकाना हक है। ये टीम अब तक सबसे ज्यादा बार लीग जीती है। इसने साल 2013,2015,2017,2018 और 2020 में लीग का खिताब अपने नाम किया है। खास बात ये है कि रिलायंस कंपनी इनवेस्टमेंट के नाम पर सिर्फ क्रिकेट में ही नहीं बल्कि कई और खेलों में भी रुचि लेती है। रिलायंस कंपनी ने बास्केटबाॅल और फुटबाॅल जैसे खेलों में भी इनवेस्टमेंट किया है। साथ टेनिस में भी रिलायंस कंपनी ने अपना इनवेस्टमेंट किया है। बता दें कि 1996 के बाद से टेनिस का एटीवी वर्ल्ट टूर 250 IMG इवेंट हमेशा से रिलायंस ही आर्गेनाइज कराती है। मालूम हो कि नीता अंबानी इसकी फाउंडिंग चेयरपर्सन भी हैं।

ये भी पढ़ें- इन खिलाड़ियों के नाम है गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, लिस्ट में सचिन व धोनी

ये भी पढ़ें- बीच मैच लड़के ने किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज, अपनाया ये अनोखा तरीका

खेल जगत में नीता अंबानी ने गाड़े हैं झंडे

साल 2019 में नीता अंबानी ने रिलायंस कंपनी द्वारा एनबीए यानि की नेशनल बास्केटबाॅल एसोसिएशन संग 6 साल पूरे किए थे। बता दें कि इस पार्टनरशिप के छह साल पूरे होने पर नीता अंबानी ने कहा था कि हम 600 मिलियन से अधिक भारतीय युवा हैं और मेरा मानना है कि भारतीय खेल का भविष्य उज्जवल, शानदार और सुंदर हो। नीता का जन्म 1963 को हुआ था। 1985 में नीता की शादी मुकेश अंबानी संग हुई थी। शादी के बाद ही नीता ने धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की नींव रखी थी। नीता ने भारत में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए कई बेहतरीन कदम उठाए हैं। उन्हें खेल के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए ही साल 2017 में राष्ट्रीय खेल रत्न प्रोत्साहन अवार्ड से नवाजा गया था।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com