इन खिलाड़ियों के नाम है गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, लिस्ट में सचिन व धोनी

क्रिकेट और क्रिकेट की दुनिया से जुड़े नाम अकसर सुर्खियों में छाए रहते हैं। अकसर खिलाड़ियों की पर्सनल लाइफ और मैदान पर प्रदर्शन के लिए वे हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। ऐसे में हम आज आपको ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड में दर्ज हुआ है। तो चलिए जानते हैं ऐसे खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने कुछ कारनामा कर अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड में दर्ज कराया है।

एमएस धोनी

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ा शामिल है। बता दें कि साल 2011 में उन्होंने भारत को विश्व कप जिताया था। धोनी ने उस मैच की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा। बता दें कि विश्व कप उस साल लंदन ने आयोजित किया था। बता दें कि ईस्ट मीट्स वेस्ट नाम के एक इवेंट में धोनी ने जिस बल्ले से आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा था, उस बल्ले को ग्लोबल शेयर्स ने 100,000 यूरो में खरीदा है। ये भारतीय रुपये के अनुसार 1 करोड़ 22 लाख 12 हजार 854 रुपये होते हैं।

सचिन तेंदुलकर

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इनका नाम एक बार नहीं कई बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड में दर्ज है। साल 2014 में सचिन को गिनीज की 60वीं सालगिरह पर सम्मानित किया गया था। बता दें कि जब उन्हें सम्मानित किया गया था उस वक्त उनके नाम 19 वर्ल्ड रिकाॅर्ड दर्ज था। ये दुनिया के एकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 100 सेंचुरी जड़ी है। 2011 के वर्ल्ड कप में सचिन ने 44 पारियां खेली थीं। 44 पारियों में सचिन ने 2278 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें- बीच मैच लड़के ने किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज, अपनाया ये अनोखा तरीका

ये भी पढ़ें- युजवेंद्र चहल की पत्नी थीं डेंटिस्ट इस वजह से बन गईं डांसर

शोएब अख्तर

शोएब अख्तर भी इस लिस्ट का अहम हिस्सा हैं। उनका नाम दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में शामिल है। उन्होंने एक बार 161.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी। उन्होंने 22 फरवरी, 2003 को दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में हो रहे वर्ल्ड कप मैच में इंग्लैंड के खिलाफ ये कारनामा कर दिखाया था।

विराग मारे

24 वर्षीय युवा खिलाड़ी विराग मारे ने साल 2015 में सबसे बड़ा नेट सेशन प्रैक्टिस का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा दिया। इस खिलाड़ी ने क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा समय तक नेट्स में अभ्यास करने का रिकॉर्ड दर्ज है। मारे ने इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए 3 दिन और 2 रात तक नेट्स प्रैक्टिस की थी।

 

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com