OMG: मुकेश अंबानी बने दुनिया के 15 वें सबसे अमीर इंसान, जानिए कितनी है सम्पत्ति!

मुम्बई: देश के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स द्वारा जारी सूची के अनुसार उन्होंने वॉलमार्ट कंपनी के जिम वॉल्टन और रॉब वॉल्टन को पीछे छोड़ दिया है।


इतना ही नहीं वह चीन की कंपनी अलीबाबा के मालिक जैक मा के काफी करीब पहुंच गए हैं। इंडेक्स के मुताबिकए सूची में 14वें नंबर पर काबिज जैक मा की कुल पूंजी बृहस्पतिवार को 45.8 अरब डॉलर करीब 3111 लाख करोड़ रुपये थी जबकि मुकेश अंबानी की कुल दौलत 41.9 अरब डॉलर तकरीबन 2.84 लाख करोड़ रुपयेद्ध पहुंच गई।

19 जून को अंबानी की कुल दौलत 40.5 अरब डॉलर 2.75 लाख करोड़ रुपये थी। रिलायंस इंडस्ट्री के शेयरों में आई तेजी की वजह से उनकी संपत्ति में 1.4 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। 21 जून को उनकी कुल दौलत 41.9 अरब डॉलर पर पहुंच गई। महज दो दिन में उनकी संपत्ति में करीब 95 अरब रुपये की बढ़ोतरी हुई।

वहीं वॉलमार्ट के जिम वॉल्टन की संपत्ति भी 41.3 अरब डॉलर है लेकिन 2018 के दौरान उनकी संपत्ति में 4.77 अरब डॉलर की कमी आई जिस वजह से उन्हें 16वें स्थान पर रखा गया है। 17वें स्थान पर रॉब वॉल्टन हैं जिनकी संपत्ति 41 अरब डॉलर दर्ज की गई है। इंडेक्स के मुताबिकए अंबानी के पास जितनी दौलत हैए उतने में वह 56.6 करोड़ बैरल कच्चा तेल खरीद सकते हैं या फिर इतने में वह करीब 1 अरब ग्राम सोना खरीद सकते हैं।

सूची में पहले स्थान पर अमेजन के जेफ बेजोस संपत्ति 145 अरब डॉलर बने हुए हैं। उनके बाद 9218 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स और तीसरे नंबर पर 81.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ बर्कशियर हैथवे इंक के चेयरमैन वारेन बफेट हैं। फेसबुक संस्थापक मार्क जुकरबर्ग भी बफेटको टक्कर दे रहे हैं। वह 81.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे नंबर पर हैं। पांचवें पर 74.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ स्पेन के रिटेल कारोबारी अमेंसियो ऑर्टेगा हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com