Politics: सोमवार को लखनऊ आ रहीं है प्रियंका गांधी, जानिए पूरा कार्यक्रम!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र के लिये कांग्रेस महासचिव का पद संभालने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को लखनऊ आ रही हैं। उनके भव्य स्वागत की तैयारी है। प्रियंका के लिये प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को भी सजाया.संवारा गया है। उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आएंगे।


एसपीजी ने प्रियंका और राहुल के लखनऊ आगमन पर शनिवार को सुरक्षा का जायजा लेकर चाक-चौबंद इंतजाम किये हैं। प्रियंका, राहुल और ज्योतिरादित्य सोमवार दोपहर करीब 12 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर लखनऊ हवाई अड्डा पर उतरेंगे। उसके बाद तीनों नेता नौ किलोमीटर का रोड शो करते हुये प्रदेश कांग्रेस के दफ्तर पहुंचेंगे। तीनों नेता हजरतगंज स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान निमार्ता डॉ. बी आर आम्बेडकर और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी करेंगे।

प्रियंका के दौरे से पहले राजधानी की तमाम सड़कों पर कार्यकतार्ओं की ओर से होर्डिंग लगाये गये हैं। जिनमें उनकी बड़ी सी तस्वीर है। हवाई अड्डा से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय तक शहर कांग्रेस कमेटी आठ जगह वाड्रा का स्वागत करेगी। स्वागत करने के लिये सभी समुदायों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर भी दो दिन से लखनऊ में हैं।

उन्होंने शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर प्रियंका के स्वागत और रोड शो की व्यवस्था की जानकारी ली। सूत्रों ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रियंका के दफ्तर से आये एक दल ने शुक्रवार को सारी व्यवस्था का जायजा भी लिया। इस बीच प्रदेश कांग्रेस के नेता जिला स्तरीय नेताओं की प्रियंका और सिंधिया से बैठक कराने की तैयारी में व्यस्त हैं।

सूत्रों ने बताया कि प्रियंका अपने क्षेत्र की 42 लोकसभा सीटों के नेताओं से बातचीत करेंगी जबकि सिंधिया का अपने क्षेत्र की 38 सीटों के नेताओं से बातचीत अभी तय नहीं है। ज्योतिरादित्य की इन नेताओं के साथ बातचीत अगले हफ्ते आगरा में हो सकती है। हर लोकसभा संसदीय सीट से कांग्रेस के 20 वरिष्ठ नेता, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, जिला और ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस के अनुषंगी संगठनों के नेता और चुनाव लडऩे के इच्छुक नेता प्रियंका गांधी से मुलाकात करेंगे।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com