पोर्टेबल AC के साथ ठंडी हवा कहीं भी ले जाएं, जाने खूबियां

एसी को घर या आॅफिस में ही लगा सकते हैं। इसके अलावा इसके लगाने के लिए जगह भी चाहिए होती है। फिर चाहे आप इसे दीवार पर लगाएं या खिड़की में। लेकिन अब जो पोर्टेबल एसी आ रहे हैं वह काफी अलग हैं। इन्हें कहीं टांगने या फिर लगाने की जरूरत नहीं है। इसे आप अपने साथ कहीं भी ले जा सकते हैं। इसका दाम भी काफी कम है। कैसा है यह उपकरण और कैसे करता है काम। आइए जानते हैं। 
किराए पर रहने वालों के लिए बेस्ट
अगर किराए के मकान में रह रहे हैं तो अपना एसी इधर से उधर ले जाना फिर फिटिंग के लिए एक मैकेनिक बुलवाना और सेट करवाना। यह जितना झंझट भरा काम है उससे ज्यादा इसमें खर्च भी होता है। इसलिए किराए पर रहने वाले लोगों के लिए यह एसी बिल्कुल मुफीद है। यह कूलिंग करेगा साथ में आप इसे लेकर चाहे किचर में जाएं या फिर बाथरूम में। आप अगर बालकनी में बैठे हैं तो वहां भी इसे लगा सकते हैं। ठंडी हवा हर जगह मिलेगी। स्टूडेंट और कामकाजी लोगों के लिए यह काफी अच्छा है। यह बजट में आएगा और इसके लिए कोई विशेष झंझट भी नहीं पड़ती है। अपनी सुविधा अनुसार जहां चाहें वहां फिट करें।

क्या है दाम
यह क्रोमा कंपनी का 1.5 टन का पोर्टेबल एसी है। सफेद रंग में यह काफी अच्छा लगता है। यह कंपनी का एसी काफी पसंद किया जा रहा है और इलेक्ट्रिक उपकरण बनाने में भी यह काफी आगे हैं। एसी का दाम भी काफी किफायती बताया जा रहा है। कई शॉपिंग वेबसाइट पर यह आपको छूट के साथ मिल सकेगा। इसमें किसी भी प्रकार की इंस्टालेशन शुल्क भी नहीं पड़ता है। लेकिन सरकार के प्रतिबंध लगाने के चलते कुछ साथ के सामान के लिए अतिरिक्त पैसा देना पड़ सकता है। इसमें स्लीप मोड होगा और रिमोट से चल सकेगा। यह डेढ़ टन का एसी 170 स्केवयर फीड क्षेत्र को ठंडा कर सकता है। अगर दाम की बात करें तो यह बाजार में करीब 45 हजार और शॉपिंग वेबसाइट पर 37 हजार रुपए का मिल जाएगा। इसमें सामान के अलावा कंडेनसर और कंप्रेसर पर भी एक साल की वारंटी कंपनी की ओर से दी जा रही है। ब्लू स्टार व अन्य कंपनियों के भी पोर्टेबल एसी बाजार में हैं। इनके दामों में भी आपको काफी भिन्नता मिलेगी।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com