पृथ्वी शॉ की गर्लफ्रेंड हैं बेहद खूबसूरत, दिख चुकी इस नाटक में

क्रिकेट जगत की बात हो तो भला ग्लैमर इससे कैसे दूर रह सकता है। क्रिकेट न सिर्फ खेल है बल्कि इस देश के लिए ये किसी धर्म से कम नहीं है। वहीं इस खेल को खेलने वालों को देश में भगवान समझा जाता है। ऐसे में अकसर क्रिकेटर्स को लेकर खबरें आती रहती हैं कि वे किसी न किसी बाॅलीवुड अभिनेत्री संग रिलेशनशिप में हैं। वहीं अब रिपोर्ट्स की मानें तो क्रिकेटर पृथ्वी शाॅ का अफेयर भी इन दिनों काफी चर्चा में है। दरअसल वे गर्लफ्रेंड प्राची सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर छा गए हैं। प्राची भी बाॅलीवुड से ताल्लुक रखती हैं,तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं ये प्राची।

पृथ्वी शाॅ और प्राची एकदूसरे को कर रहे डेट

बता दें कि खबरों के मुताबिक पृथ्वी शाॅ और प्राची एकदूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। उनकी सोशल मीडिया पोस्ट्स भी इसी ओर इशारा करती हैं। प्राची जन्म से ही मुंबई की निवासी हैं। प्राची 22 जुलाई, 1995 को मुंबई में पैदा हुई थीं। वे काफी खूबसूरत हैं और सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। हालांकि पृथ्वी और प्राची ने अपने रिलेशन पर अभी तक कुछ कहा नहीं है तो प्राची को लोग उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड भी कहते हैं। जान लें कि प्राची ने अपनी पढ़ाई मुंबई यूनिवर्सिटी से पूरी की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prachi Singh (@prachisingh2202)

ये भी पढ़ें- ताकत बढ़ाने के लिए खिलाड़ी पीता था ये दवा, चू के गिरा जबड़ा हुई मौत

ये भी पढ़ें- इन विदेशी खिलाड़ियों से कम कमाते हैं विराट कोहली, सालाना है इतनी इनकम

एक्ट्रेस के साथ ही बेहतरीन डांसर भी हैं प्राची

प्राची सिंह साल 2019 में टीवी इंडस्ट्री में अपने कदम रख चुकी है। बता दें कि प्राची कलर्स चैनल पर भी दिख चुकी हैं। उन्होंने कलर्स के एक शो उड़ान में वंशिका शर्मा का रोल निभाया था। प्राची को कई नाटकों में एक्टिंग करते हुए देखा गया है। वे एक बेहतरीन अदाकारा हैं। खास बात ये है कि वे सिर्फ एक्टिंग ही शानदार नहीं करती हैं बल्कि वे एक ट्रेंड डांसर भी हैं। प्राची सोशल मीडिया पर अपने डांस मूव्स और अदाएं अकसर ही वीडियो के जरिए शेयर करती ही रहती हैं। उनके ये वीडियोज फैंस काफी पसंद भी करते हैं। फैंस के साथसाथ उनके इन वीडियोको उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड पृथ्वी शाॅ भी काफी पसंद करते हैं। हालांकि दोनों के रिलेशन की पुष्टि तब तक नहीं की जा सकती है जब दोनों दोनों खुद ही इस पर खुल कर कुछ न कहें।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com