#PriyankaEntersPolitics: प्रियंका वाड्रा की राजनीति मेें धमाकेदार इंट्री, मिली अहम जिम्मेदारी!

लखनऊ। #PriyankaEntersPolitics लम्बे वक्त से कांग्रेस और देश की राजनीति में Priyanka Vadra के सक्रिय राजनीति में आने की मांग आखिरकार बुधवार को पूरी ही हो गयी। कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 से पहले प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी को महासचिव का पद देते हुए पूर्वांचल का प्रभारी बनाया है।#PriyankaInPolitics


प्रियंका पार्टी की पारंपरिक रायबरेली और अमेठी सीट पर ही सक्रीय रहीं है और चुनाव से ठीक पहले उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने पर कुछ लोग इसे कांग्रेस की खास रणनीति का हिस्सा बता रहे हैं। वह अगले महीने फरवरी के पहले सप्ताह में कार्यभार ग्रहण करेंगी। पार्टी ने उत्तरप्रदेश के प्रभारी रहे गुलाम नबी आजाद को हटाकर तत्काल प्रभाव से हरियाणा का प्रभारी मनाया गया है।

प्रियंका को पूर्वांचल की कमान मिलने पर उनके पतिRobert Vadra ने फेसबुक पर बधाई दी। उन्होंने लिखा कि बधाई! मैं जीवन के हर चरण में तुम्हारे साथ हूं। अपना बेस्ट देना। पार्टी के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोहरा ने प्रियंका को पूर्वांचल प्रभारी के रूप में नियुक्त किए जाने पर बोलते हुए कहा कि उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इसका प्रभाव केवल पूर्वांचल में ही नहीं बल्कि राज्य के दूसरे इलाकों में भी होगा। कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि प्रियंका कांग्रेस को न सिर्फ उ त्तर प्रदेश में बल्कि पूरे देश में जिंदा करेंगी। वह एक फरवरी के बाद विदेश से वापस आकर संभालेंगी।

इसके अलावा पार्टी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को महासचिव बनाते हुए उत्तर प्रदेश पश्चिम का प्रभारी बनाया गया है। फैसले पर राहुल गांधी ने कहा कि प्रियंका और ज्योतिरादित्य सिंधिया मजबूत नेता हैं। हम चाहते हैं कि हमारे युवा नेता उत्तरप्रदेश की राजनीति को बदलें। बता दें कि सपा-बसपा गठबंधन से अलग होने के बाद पार्टी लोकसभा चुनाव में इस बार राज्य में अकेले उतर रही है। राहुल गांधी ने भी कहा था कि पार्टी उत्तर प्रदेश में सबको चौंका सकती हैए लिहाजा हमें कम न आंका जाए। राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने का बाद अशोक गहलोत को संगठन का महासचिव बनाया गया है।

साथ ही पार्टी ने केसी वेणुगोपाल को संगठन का महासचिव बनाते हुए कर्नाटक का प्रभारी बनाया है। अपने दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका वाड्रा को कांग्रेस महासचिव व पूर्वी यूपी प्रभारी बनाए जाने पर कहा कि मेरी बहन इस जिम्मेदारी को संभालने के काबिल है। उनमें काफी क्षमताएं हैं। जरूरत है कि उत्तर प्रदेश को नई दिशा दी जाए।

राहुल ने कहा कि कांग्रेस के इस फैसले से भाजपा के लोग घबराए हुए हैं। वहीं राहुल ने कहा कि मैं यूपी की जनता से यही कहना चाहता हूं कि उन्होंने काफी ज्यादा वक्त बर्बाद कर दिया है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बना दी है। अब वक्त आ गया है कि प्रदेश की जनता सही फैसला करे। उन्होंने कहा कि यूपी में कांग्रेस की अनदेखी नहीं की जा सकती। कांग्रेस पार्टी प्रदेश में पूरे दमखम से लड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी सपा.बसपा पर बोलने से बचते रहे और भाजपा पर निशाना साधा। प्रियंका वाड्रा की राजनीति में सीधी इंट्री पर कांग्रेस कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं और इसे राहुल गांधी का मास्टर स्ट्रोक करार दे रहे हैं। आपको बता दें कि राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने के बाद राहुल गांधी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और भाजपा व नरेंद्र मोदी पर करारे हमले कर रहे हैं। प्रियंका वाड्रा अभी तक केवल अमेठी व रायबरेली में ही प्रचार करने तक सीमित रहींए पर अब पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने के बाद राजनीति में उनकी सीधी इंट्री हो गई है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com